फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP has celebrated the birthday of PM

भाजपा ने मनाया मोदी के जन्मदिवस

Thu, 17 Sep 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 17 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP has celebrated the birthday of PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस  समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय पर मिष्ठान वितरण भी हुआ।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का जन्म बेहद  गरीब परिवार में हुआ था। छात्र जीवन से ही राष्टभक्ति और संघर्ष करने की इच्छा शक्ति ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया। पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मोदी अब विश्व नेता के रूप में उभर रहे हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी उनके भाषण के लिए लोग उत्सुक रहते हैं।

इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, चेतन स्वरूप पारासर, रमेश चंद्र आर्य, रामकिशन पाठक ने नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा.दीपा अग्रवाल, मीरा मित्तल ने मोदी द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं की चर्चा की।


इस मौके पर राजीव राज पाठक, विपुल पारीक, सुमित शर्मा, ब्रजेश खरे, योगेश आवा, डा.मोहिनी शर्मा, पारुल शर्मा,लता गोयल, संगीता खन्ना, अंकित चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ब्रजमोहन सैनी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed