फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp braj prant meeting in vrindavan

सपा की कमजोरियां, केंद्र की उपलब्धियों का बखान करेंः भवानी सिंह

Tue, 05 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 05 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
bjp braj prant meeting in vrindavan
भाजपा नेता भवानी सिंह
भारतीय जनता पार्टी ब्रज प्रांत की बैठक सोमवार को माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित की गई। इसमें 12 जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री और प्रभारियों ने भाग लिया। कुछ जिलों के पदाधिकारी मौसम खराब होने की वजह से उपस्थित नहीं हो सके। बैठक में 2017 के विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत संगठन को मजबूती प्रदान करने पर विचार-विमर्श हुआ और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
विज्ञापन


बैठक में भाजपा संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि 2017 में विजय पाने के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और सत्तारूढ़ सपा सरकार की कमजोरियों को उजागर करना होगा।
विज्ञापन


समापन सत्र को संबोधित करते हुए ब्रज प्रांत के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि अब हमें यह नहीं देखना कि बसपा, सपा और कांग्रेस में क्या होता है, बल्कि हमें यह देखना है कि हमें कार्य करना है। एक पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में हमें अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए चुनावी वर्ष में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कि प्रदेश नेतृत्व ने इस बार 265 प्लस का लक्ष्य दिया है, जिसे पूरा करते हुए दो तिहाई बहुमत के साथ 300 सीटें जीतकर यूपी की सत्ता में आना है। इससे पूर्व बैठक का शुभारंभ भाजपा संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपट पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, एमएल वर्मा, भानुप्रताप सिंह, कृष्णमुरारी मोतीवाला, श्रीकृष्ण सरस, पंडित विजयकिशोर मिश्र, सुनील चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, सभासद वैभव अग्रवाल, संजय शर्मा, प्रमोद गौतम, देवमुरारी बापू आदि उपस्थित थे।


प्रांत प्रचारक ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ
भाजपा ब्रज प्रांत की बैठक में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में विजय पाने के लिए कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक ने संगठन, अनुशासन, शालीनता और रणनीति बनाने का पाठ पढ़ाया। प्रथम सत्र में आरएसएस के प्रांत प्रचारक हरीश जी ने कहा कि अनुशासन और शालीनता को अपना दायां-बायां हाथ बनाकर हमें चुनावी रणक्षेत्र में काम लेना है और एक रणनीति के तहत आगे बढ़कर मिशन 2017 को फतह करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed