फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   birendra singh tells about kashmeer problem in mathura

कश्मीर समस्या का स्थायी समाधान करने जा रही सरकार: बीरेंद्र सिंह

Mon, 28 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 28 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
birendra singh tells about kashmeer problem in mathura
बीरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
कस्बा स्थित श्री ब्रज कृषक इंटर कालेज के खेल मैदान में भाजपा की सभा हुई। इसे संबोधित करते हुए केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि नोटबंदी से सपा, बसपा और कांग्रेस बौखला गई हैं। इस दौरान उन्होंने कश्मीर समस्या पर सरकार के स्थायी समाधान खोजने की भी बात कही। 
विज्ञापन


जनसभा में केंद्रीय मंत्री बोले कि गरीब, किसान और व्यापारियों के लिए जितना काम भाजपा ने किया है वह कभी नहीं हुआ। अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो हर तरफ विकास की गंगा बहेगी। सांसद हेमामालिनी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


वहीं परिवर्तन यात्रा के दौरान पत्रकार वार्ता में कश्मीर के हालात पर पूछे गए सवाल के जवाब में चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर के हालात अब सामान्य हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शीघ्र ही कश्मीर की समस्या का स्थायी समाधान करने जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी से भ्रष्टाचारी ही दुखी: दिनेश शर्मा
नौहझील। 
भाजपा की परिवर्तन यात्रा लेकर मांट में पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि नोटबंदी से आम आदमी परेशान नहीं है। दुखी तो वह हैं जिनके पास काली कमाई का रुपया था। भ्रष्टाचार करके तिजोरियां भर रखी थीं। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। आने वाले समय में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

सोमवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा मांट विधानसभा में घूमी। रान्हेरा से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा नौहझील के रामलीला मैदान में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। यहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि आज नोटबंदी पर विरोधियों ने हल्ला मचा रखा है। जो जितना शोर मचा रहा है उसका उतना रुपया ही कोयला बन गया है। सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं की तो रातों की नींद उड़ गई है। 


 उन्होंने कहा कि काला धन खत्म होने से आय भी बढ़ेगी। छुपा पैसा बाहर आएगा। गरीब और मजदूरों की दशा सुधरेगी। महंगाई पर लगाम लग सकेगी। यहां केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस समय भारत का प्रधानमंत्री ऐसा शख्स है जो चौबीस घंटे देश के बारे में ही सोचता है। सांसद हेमामालिनी ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जो विकास के काम हुए हैं वह अपने आप में एक रिकार्ड है। आगे भी इसी तरह विकास कार्य होते रहेंगे। जनसभा को भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, परिवर्तन यात्रा प्रमुख सुरेश अवस्थी और विनोद प्रधान ने संबोधित किया। इस दौरान राजेश चौधरी, राजेश सिंह पिंटू, प्रदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed