{"_id":"5ff873488ebc3e31d332eddf","slug":"bird-flu-mathura-news-agr4754725154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू को लेकर जनपद में भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू को लेकर जनपद में भी अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दूसरे राज्यों में बर्ड फ्लू की आहट के बाद मथुरा में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर पशु चिकित्सा विभाग के साथ ही वन विभाग को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। जनपद के सभी 21 कुक्कुट फार्म हाउस की सूची तैयार करने के लिए पशु चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं।
हरियाणा और राजस्थान की सीमा से लगे मथुरा में बर्ड फ्लू के फैलने के खतरे के बाद अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि धार्मिक मान्यताओं के कारण यहां कुक्कट फार्म कम हैं लेकिन फिर भी 21 कुक्कुट फार्म की निगरानी शुरू कर दी गई है। इन कुक्कुट फार्म में दो सरकारी योजनाओं के अंतर्गत संचालित हैं, जबकि 18 गैर सरकारी हैं, वहीं एक वेटरनेरी विवि के अधीन आता है। मथुरा रिफाइनरी, मखदूम फार्म और यमुना में विदेशी पक्षियों के आने पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग को भी जंगलों में निगरानी रखे जाने के लिए पत्र लिखा गया है। वन्य क्षेत्र में एक साथ काफी संख्या में पक्षियों की मौत की स्थिति पर तत्काल पशु चिकित्सकों को जानकारी देने के लिए कहा गया है। जिससे स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके।
जनपद के सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह सभी कुक्कुट फार्म हाउसों पर निगरानी बरतें। वहीं वन विभाग को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
- डॉ. योगेंद्र पवार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मथुरा