{"_id":"66b15c906d99f60eae06ef44","slug":"bike-riders-beat-up-young-man-and-looted-rs-5-lakh-mathura-news-c-160-1-sagr1034-102998-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बेखौफ हुए लुटेरे: युवक से दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूटे, बाइक से आए थे लुटेरे; पुलिस को ये शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बेखौफ हुए लुटेरे: युवक से दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूटे, बाइक से आए थे लुटेरे; पुलिस को ये शक
Tue, 06 Aug 2024 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:29 PM IST
सार
कोसीकलां में राजमार्ग में निकट अनाज मंडी में दिनदहाड़े एक युवक से पांच लाख रुपये की नकदी लूट ली गई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
लूट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में राजमार्ग में निकट अनाज मंडी में दिनदहाड़े दो अपाचे बाइक सवार युवकों ने पिटाई कर एक युवक से पांच लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने पीड़ित से जानकारी होने का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
गांव अजीजपुर निवासी गोविंद सिंह नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में मां शारदा ऑयल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म चलाता है। सोमवार करीब साढ़े 4 बजे वह फैक्टरी से कैश लेकर अनाज मंडी अपने परिचितों की आढ़त पर भुगतान देने जा रहा था। आरोप है कि जब वह मंडी पहुंचा तो पीछे से आ रहे अपाचे सवार दो युवकों ने कार को ओवरटेक करके रुकवा लिया। आरोपी युवक सुनील व सूरज उसके जानकार व पड़ोसी होने के नाते कार रोक कर बात की तो उन्होंने उसे नीचे उतार लिया और पिटाई शुरू कर दी।
आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कार में रखे 5 लाख रुपये लूटकर धमकाते हुए भाग निकले। घटना की सूचना उसने डायल 112 पर दी। जब कोई जवाब नहीं आया तो पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामला पुलिस को बताया। पुलिस उसे लेकर घटना की जांच के लिए मंडी सहित विभिन्न स्थलों पर पहुंची। उधर, मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक अजित सिंह ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच कराई जा रही है। पीड़ित व आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।