{"_id":"64d90ab5dcbc7f89920f8727","slug":"bike-rider-mother-and-son-killed-while-husband-seriously-injured-in-collision-with-truck-in-mathura-2023-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत जबकि पति गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत जबकि पति गंभीर रूप से घायल
Sun, 13 Aug 2023 10:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:34 PM IST
सार
मथुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में राया विकासखंड कार्यालय के पास रविवार की सुबह ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला व उसके नौ माह के बेटे की मौत हो गई। पति मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
हादसा राया थाना क्षेत्र में हुआ। चरण सिंह निवासी इंद्रलोक, गोवर्धन अपनी पत्नी कविता (28) और नौ माह के बेटे सौरभ के साथ मुरसान, हाथरस के गजुआ नगला इलाके में स्थित अपनी पहली पत्नी के मायके गया था। लौटने के दौरान सुबह 11.30 बजे राया-मथुरा रोड स्थित विकास खंड कार्यालय के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: यात्रा के दौरान ट्रेन में युवती से हुई दोस्ती...होटल ले जाकर किया गंदा काम; हकीकत सुन परिजन रह गए सन्न
विज्ञापन
कविता बाइक से गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। गोद में उसका बेटा सौरभ भी था। दोनों की मौके पर मौत हो गई। चरण सिंह उछलकर सड़क किनारे मिट्टी पर जा गिरा। बेटे और पत्नी को मृत देख वह बेहोश हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने राजस्थान पंजीकृत ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया। चरण सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दी। राया थाना इंस्पेक्टर अजय किशोर ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिए हैं। ट्रक चालक पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः- Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वैज्ञानिक सर्वे के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, ज्ञानवापी को बनाया आधार

हादसे में पत्नी कविता और नौ माह के बेटे को गंवाने वाले चरण सिंह का दूसरी बार परिवार उजड़ गया। वह पेशे से निर्माण ठेकेदार है। चरण सिंह की पहली पत्नी ऊषा की कोरोना काल में मौत हो गई थी। ऊषा से एक बेटा हुआ, उसकी भी मौत हो चुकी है। 23 अप्रैल 2021 को उसने कविता निवासी आजाद नगर, सौंख रोड से शादी की थी। नौ माह पहले कविता ने सौरभ को जन्म दिया था।
इसके बाद परिवार में फिर से खुशियां लौट आई थीं। ऊषा के मायके वालों ने पहली बार कविता और सौरभ को बुलाया था। हादसे की सूचना पर चरण सिंह से लेकर कविता और ऊषा के परिवार में मातम छा गया। इधर, गांव के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। मृतका के घर भी लोगों को जमावड़ा लग गया।