फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bike rider collides with bull, death

Mathura News: बाइक सवार सांड़ से टकराया, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with bull, death
कोसीकलां (मथुरा)। बाइक सवार युवक सांड़ से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


गोवर्धन क्षेत्र के गांव नगला जरेला निवासी दिनेश एक क्रेन संचालक के पास नौकरी करता था। मंगलवार रात करीब 9 बजे दिनेश ड्यूटी खत्म करके कमरे पर बाइक से जा रहा था। रास्ते में मंडी समिति गेट के पास बाइक खड़े सांड से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने हालात गंभीर देख केडी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर, बुधवार सुबह कोटवन पुलिस चौकी के अंतर्गत हाईवे पर दुर्घटना हुई। रामा निवासी डभाला, थाना बरसाना वाहन के इंतजार में खड़ी थी, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रामा के साथ मौजूद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मौत हो गई। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed