फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bike rams into stationary gas tanker truck in Mathura two friends killed

एक साथ उठी दो दोस्तों की अर्थी: 17 थी दोनों की उम्र, गांववाले कहते थे जिगरी यार; एक हादसे में संग छोड़ी दुनिया

Sun, 04 Oct 2026 10:31 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 04 Oct 2026 10:31 PM IST
सार

रविवार को जब दोनों दोस्तों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरा गांव गमगीन हो गया। बचपन से साथ खेलने-कूदने और घूमने वाले दोनों दोस्तों की अंतिम यात्रा भी एक साथ निकली। 

विज्ञापन
Bike rams into stationary gas tanker truck in Mathura two friends killed
सूरज और अंशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर से सामान लेने निकले यूपी के मथुरा स्थित कुरकुंदा गांव के दो जिगरी दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार शाम पल्सर बाइक से बरारी गए सूरज (17) और अंशु (17) लौटते समय रिफाइनरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए। बरारी गांव स्थित अंबेडकर पार्क के समीप सड़क किनारे खड़े गैस कैप्सूल ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा घुसी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

जिसने भी देखा उसकी निकल गई चीख
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने दोनों किशोरों को बाइक से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही कुरकुंदा गांव में दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ उठीं अर्थियां तो रो पड़ा गांव
रविवार को जब दोनों दोस्तों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरा गांव गमगीन हो गया। बचपन से साथ खेलने-कूदने और घूमने वाले दोनों दोस्तों की अंतिम यात्रा भी एक साथ निकली। अर्थियां देखकर स्वजन फफक-फफक कर रो पड़े। महिलाओं की चीख-पुकार से माहौल और भी मार्मिक हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हुए। दोनों दोस्तों का अंतिम संस्कार भी एक साथ किया गया।

विज्ञापन

दो परिवारों के बुझ गए चिराग
सूरज और अंशु की असमय मौत से दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव में रविवार को हर तरफ शोक का माहौल रहा। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाते रहे, लेकिन किसी के पास उन्हें सांत्वना देने के लिए शब्द नहीं थे।

खड़े ट्रक को लेकर उठे सवाल
हादसे के बाद सड़क किनारे खड़े गैस कैप्सूल ट्रक को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। रिफाइनरी थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे की परिस्थितियों और सड़क किनारे खड़े ट्रक के संबंध में जांच की जा रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed