{"_id":"653eb7ceb3a19d1650067616","slug":"bike-hit-by-tractor-two-killed-mathura-news-c-29-1-agr1017-153482-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक, दो दोस्तों की मौत; मजदूरी करके लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक, दो दोस्तों की मौत; मजदूरी करके लौट रहे थे घर
Mon, 30 Oct 2023 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:24 PM IST
सार
मथुरा से मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
मथुरा से मजदूरी करके घर लौट रहे दो बाइक सवार दोस्तों को ऊंचा गांव के समीप ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर घायलों को पुलिस उपचार के लिए ले जा रही थी। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
थाना मगोर्रा के गांव नगला आशा निवासी दो दोस्त अन्नू (18) पुत्र खैम चंद और राजकुमार (24) पुत्र बदनो मकानों में टाइल्स व मार्बल लगाने का काम करते थे। दोनों रोज की तरह काम करके रविवार रात मथुरा से लौट रहे थे। जैसे ही ऊंचागांव के समीप पहुंचे सामने से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। हॉस्पिटल ले जाते समय दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।
थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवार मथुरा से मजदूरी करके लौट रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।