{"_id":"67b38689c83a32893f0a66ed","slug":"bike-collides-with-tree-one-youth-dies-mathura-news-c-29-1-mtr1002-357273-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत; दोस्त की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत; दोस्त की हालत गंभीर
Tue, 18 Feb 2025 02:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:20 PM IST
सार
दोस्त के साथ बाइक से जा रहे युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि पेड़ से टकराते ही उसकी मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ऋतिक राठौर फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर रविवार रात सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार कैलाश नगर निवासी ऋतिक राठौर (24) पुत्र चंदन राठौर अपने दोस्त लड्डू के साथ बाइक से वृंदावन से छटीकरा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिससे वह अनियंत्रित हो गई और सीधे एक पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि ऋतिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड्डू उछलकर सड़क किनारे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, लड्डू की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।