फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bike caught fire due to high tension wire fall, woman dies

हाईटेंशन तार गिरने से बाइक में लगी आग, महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike caught fire due to high tension wire fall, woman dies
छाता(मथुरा)। विद्युत लाइन से हाईटेंशन तार गिरने से छाता में एक बड़ा हादसा हो गया। बाइक पर जा रहे दंपती पर गिरे विद्युत तार की वजह से बाइक में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। उसके पति की हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मामला थाना छाता क्षेत्र का है। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार होकर गांव तरौली निवासी गिरिराज पत्नी गुड्डी के साथ तरौली-पसौली मार्ग से होकर गुजर रहे थे। तभी बाइक पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया और बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते इसने भीषण रूप धारण कर लिया। बाइक पर हाईटेंशन लाइन गिरने से उसकी चपेट में आकर गुड्डी की मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच। काफी प्रयास के बाद विद्युत सप्लाई को बंद कराया गया और घायल को बाइक से अलग किया और उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया। घटना की खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। परिजन भी मौके पर आ गये। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
भयंकर था हादसा
हाईटेंशन लाइन गिरने से हुआ हादसा भयंकर था। विद्युत लाइन गिरते ही दोनों के शरीर में आग लग गयी। इससे गुड्डी बुरी तरह तड़परही थी। लाइन को बंद कराकर विद्युत लाइन से दोनों को अलग किया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों गमी में शामिल होने के लिये जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। गिरिराज को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हाईटेंशन लाइन के गिरने से हुए इस हादसे के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
-
विद्युत विभाग को बताया जिम्मेदार
तेज गर्मी पढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनायें भी तेजी से बढ़ रही हैं। खेतों में आग लगने के बाद छाता में हुई इस हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना था कि हादसे का जिम्मेदार विद्युत विभाग है। काफी समय से जर्जर विद्युत तारों को नहीं बदला गया है।

घटना बेहद दर्दनाक है। इसमें पीड़ित को मुआवजा व अन्य जो भी राहत मिलेगी वह दिलाई जाएगी। इसके प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। - आनंद प्रकाश शुक्ला, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed