{"_id":"5eea4c218ebc3e430f3f75c6","slug":"bheem-army-arrested-crime-police-mathura-mathura-news-agr44659192","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी सेना का भदाल में हंगामा, पुलिस से अभद्रता में प्रदेश अध्यक्ष समेत सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी सेना का भदाल में हंगामा, पुलिस से अभद्रता में प्रदेश अध्यक्ष समेत सात गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव भदाल पहुंचे आर्मी सेना के कार्यकर्ता हंगामा करत?
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन/मथुरा। कोतवाली वृंदावन के गांव भदाल में युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई। पुलिस के हॉटस्पॉट घोषित करते हुए परिजनों को घर में क्वारंटीन कर दिया। गुस्साए भीम आर्मी सेना के कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटते हुए पुलिस से अभद्रता कर दी। पुलिस ने आगरा निवासी प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर कुमार समेत सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
मामला मंगलवार की देरशाम का है। भदाल गांव का युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पुलिस प्रशासन के अफसर पहुंच गए। गांव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया। युवक और उसके परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया। पुलिस तैनात कर दी गई। इसकी भनक भीम आर्मी सेना को लग गई। गाड़ियों में सवार होकर कार्यकर्ता भदाल गांव में आ धमके। यहां पर कार्यकर्ताओं को गांव सील होने के चलते नहीं जाने दिया गया।
इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। इनका कहना था कि जबरन पुलिस कोरोना के नाम पर लोगों को घरों में कैद कर रही है। सात कार्यकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सिपाही प्रभाकर ने सातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ये किए गए गिरफ्तार
- हेमेंद्र कुमार निवासी भीम नगर सदर बाजार, मथुरा, सिकंदर कुमार निवासी स्वरूप नगर, छीपी टोला आगरा, दानवीर निवासी जाटव जाटान छाता, दिलीप कुमार निवासी बुद्ध नगर, कृष्णा नगर मथुरा, विक्की आजाद निवासी मघटई, जगदीशपुरा आगरा, ऋषि कुमार निवासी सुर्खरा, मांट मथुरा व जैकी आनंद निवासी सदर भट्टी, मंटोला (आगरा) शामिल है।
सील एरिया में जबरन घुसने पर किया गिरफ्तार
भीम आर्मी के कार्यकर्ता जबरन सील एरिया में घुस रहे थे। रोकने पर पुलिस से अभद्रता करने पर सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी