फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bhaw seva in temple of govardhan

दोपहर खस का बंगला, शाम फूलों की ठंडक

Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
bhaw seva in temple of govardhan
गिरिराज मंदिर
भीषण गर्मी की तपिश से इंसान ही नहीं भगवान भी व्याकुल हैं। मथुरा के मंदिरों में भगवान को गर्मी से बचाने के सेवायतों द्वारा इंतजाम किए जा रहे हैं। कहीं एसी, कूलर तो कहीं शीतल चंदन अभिषेक और ठंडे पदार्थों के  भोग लगाकर आराध्य को तपिश से बचाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


जतीपुरा स्थित प्रसिद्ध गिरिराज मुखारबिंद मंदिर पर गिरिराज प्रभु को गर्मी से बचाने के लिए दोपहर में खस का खास बंगला बनाया गया है। वहीं शाम को फूलों की ठंडक ठाकुरजी को प्रदान की जाती है। मुखारबिंद मंदिर के सेवायत  अशोक मुखिया ने बताया कि गर्मी में ठाकुरजी की शिला पर चंदन लेप करके गुलाब जल का अभिषेक कराया जाता है।
विज्ञापन


शाम को फूल बंगले में फूलों की ठंडक दी जाती है। खस के बंगले की खास ठंडक अक्षय तीज से शुरू करके रथयात्रा तक दो माह दी जाती है। वहीं गोवर्धन के दान घाटी मंदिर, मानसी गंगा मुखारबिंद मंदिर में एसी, कूलर सहित चंदन लेप से ठाकुरजी को गर्मी से बचाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed