फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bhartiya kishan union ka national chintan shivir

भाकियू लोकशक्ति का राष्ट्रीय चिंतन शिविर शुरू हुआ

Sat, 24 Aug 2019 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhartiya kishan union ka national chintan shivir
मथुरा। किसान भवन में आयोजित भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में उपस्थित पदाधिकारी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का शुक्रवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर किसान भवन डैंपियर नगर में शुरू हुआ। शिविर में देश भर से किसान संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने किसान की समस्याओं को उठाते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खुले में घूमने वाले पशुओं की समस्या का कोई निदान नहीं किया गया है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकारों को किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। वृद्धा, विधवा एवं 50 साल से ऊपर के किसानों को पेंशन दी जाए। प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम शनिवार को सुबह 11 बजे किसान भवन में ज्ञापन दिया जाएगा। अन्य पदाधिकारियों ने भी किसान समस्याओं पर विचार व्यक्त किए। संगठन विस्तार की योजना बनाई।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरणपाल सिंह ने भी किसान समस्याओं को लेकर विचार रखे। अध्यक्षता संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष मुन्ना पांडेय ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप नागर, प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता यदुवीर सिंह सिसौदिया, लोकेश चौधरी, योगी ठाकुर, महावीर स्वामी, सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिसौदिया, रमेश फौजी, विकास यादव, शैलेंद्र सिंह, मोहन तोमर, पवन चाहर, जेपी ठाकुर, मदन राघव, कमल राघव, भोलू सिसौदिया, हरेंद्र तरकर, श्यामवीर सिंह, लाखन सिंह, तेजवीर सिंह उपस्थित थे। संचालन प्रमुख महासचिव यशवीर सिंह राघव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed