{"_id":"64f4c369f32c0f70bf0c6d46","slug":"bhandara-permission-is-being-given-without-noc-mathura-news-c-29-1-mtr1009-129293-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बगैर एनओसी के मिल रही भंडारे की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बगैर एनओसी के मिल रही भंडारे की अनुमति
Sun, 03 Sep 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लगने वाले भंडारों के लिए निर्धारित प्रक्रिया में छूट प्रदान करते हुए बगैर एनओसी के ही अनुमति जारी करना शुरू कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत अब एक ही विंडो पर अनुमति प्रदान की जा रही है। अब तक 30 लोगों ने यह अनुमति प्राप्त की है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दर्शन को आने वाले भक्तों के लिए भोग प्रसादी की व्यवस्था स्थानीय सामाजिक संस्था और व्यापारियों द्वारा की जाती है। इसके लिए जगह-जगह भंडारे आयोजित किए जाते हैं। इसकी अनुमति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम ने इसमें विभिन्न विभागों की एनओसी से छूट प्रदान करते हुए सीधे अनुमति जारी करना शुरू कर दिया है। इसके तहत अब तक 30 स्थानों पर भंडारों की अनुमति जारी कर दी गई है।
प्रभारी अधिकारी शिवकुमार गौतम ने बताया कि नगर निगम आवेदन पर सीधे अनुमति प्रदान कर रहा है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से पूरी होने वाली कार्रवाई से छूट प्रदान कर दी है, जिसमें पुलिस सहित अन्य विभागों की एनओसी लेनी होती थी। अब नगर निगम अनुमति जारी करते हुए इसकी सूचना सिटी मजिस्टे्रट कार्यालय को दी जा रही है। संवाद