फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bhakiyu (Sunil) announced that they would block trains after three days.

Mathura News: भाकियू (सुनील) का एलान, 3 दिन बाद ट्रेनों को रोकेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu (Sunil) announced that they would block trains after three days.
मथुरा। भाकियू (सुनील) के कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के साथ होती झड़प।  - फोटो : mathura
मथुरा। भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर पिछले 97 दिनों से भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के आगमन पर प्रदर्शनकारी उन्हें अपना ज्ञापन देने के लिए पहुंच रहे थे। मगर पुलिस ने उन्हें धरनास्थल पर ही रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में गुस्सा भड़क उठा।
विज्ञापन

भाकियू सुनील के कार्यकर्ता सीएम के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इस पर पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प हाे गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले 97 दिनों से कोटा मोजा पर किसानों की जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने एलान किया है कि सरकारी मशीनरी उनके प्रदर्शन को हल्के में ले रही है। तीन दिन बाद धरना प्रदर्शन के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। 22 सितंबर को प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैकों की ओर रुख करेंगे और रेलवे का यातायात बाधिक किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर, मीना ठाकुर, भरत अग्रवाल, धर्मेंद्र पाठक, मानिकचंद शर्मा, राधा सैनी, ममता सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed