फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bhagwatcharya Ramesh Bhai Ojha will narrate Shrimad Bhagwat Katha at Shrautmuni Ashram

Mathura News: श्रौतमुनि आश्रम में भागवताचार्य रमेश भाई ओझा कराएंगे श्रीमद्भागवत कथा का रसपान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bhagwatcharya Ramesh Bhai Ojha will narrate Shrimad Bhagwat Katha at Shrautmuni Ashram
वृंदावन स्थित श्रौतमुनि आश्रम में होली महोत्सव की जानकारी देते महंत - फोटो : mathura
वृंदावन। श्रोतमुनि आश्रम में मंगलवार से 85वें होली महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। 10 मार्च तक आश्रम में विधिवत कार्यक्रम होंगे। प्रख्यात भागवताचार्य रमेश भाई ओझा भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
विज्ञापन


गांधी मार्ग स्थित श्रौतमुनि आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी आनंद भास्कर महाराज ने बताया कि इस वर्ष होली महोत्सव का आयोजन 4 मार्च से 10 मार्च तक किया जा रहा है। 85वें होली महोत्सव के अंतर्गत प्रख्यात भागवताचार्य भाई रमेश ओझा व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराएंगे। स्वामी वेदानंद महाराज ने कहा कि यह वृंदावन का सबसे प्राचीन होली महोत्सव है।
विज्ञापन


स्वामी अद्वैतमुनि ने कहा कि 8 मार्च को गुरु गंगेश्वर देवकी भोजराज कन्या विद्यालय का वार्षिकोत्सव, 9 व 10 मार्च को रासलीला का मंचन होगा। 11 मार्च को हनुमंत आराधन मंडल द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। 14 मार्च को सद्गुरुदेव भगवान की प्रतिमा के पूजन अर्चन के साथ महोत्सव का समापन होगा। दानबिहारी गौतम, नीरज बजाज, पुष्पा बजाज, योगेश सूरी, रेणुका सूरी, स्वामी संगम दास, सुनील गौतम, अखिलेश वशिष्ठ, रमेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed