फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bhagwan, jagannath, rathyatra, festivel, celebration, in dwarikadheesh, tempile,

रथ पर विराजमान हुए भगवान जगन्नाथ, भक्तों को दर्शन दिए

Wed, 24 Jun 2020 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
bhagwan, jagannath, rathyatra, festivel, celebration, in dwarikadheesh, tempile,
मथुरा। मंदिर श्रीद्वारिकाधीश में आयोजित रथ यात्रा उत्सव। - फोटो : MATHURA
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। प्रात:काल समयानुसार सुबह 10 बजे मंदिर के पट खुले। भगवान द्वारिकाधीश को विशेष शृंगार के साथ सुंदर वस्त्र धारण कराए गए। महोत्सव के अंतर्गत ठाकुरजी के श्री विग्रह को सुजज्जित रथ में विराजमान कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद ठाकुरजी के श्री विग्रहों ने मंदिर के जगमोहन में रथ में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के सभी मुखिया ठाकुर जी की हवा करते हुए बड़े भाव के साथ भ्रमण कराते रहे। आराध्य राजाधिराज की झांकी के दर्शन पाकर भक्त निहाल हुए। मंदिर प्रांगण ठाकुर द्वारिकाधीश के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। आम जामुन का विशेष प्रसाद निवेदित किया गया। साथ ही घोड़ों को खिलाने के रूप में चने की दाल का भोग लगाया जाता है।
विज्ञापन

प्रात: 10 बजे रथ यात्रा की पहली झांकी खुली, उसके पश्चात दूसरी तीसरी झांकी हुई और जो शयन के दर्शन 6 से 7 बजे तक होते थे वह 4:30 बजे से 5 बजे तक होकर बंद हो गए। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज व डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार मंदिर में रथयात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड 19 में भारत सरकार की गाइडलाइन की वजह से बहुत ही सूक्ष्म रूप में मनाया गया। मंदिर में 5-5 के दल में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। श्रद्धालु मास्क लगाकर मंदिर में प्रवेश करते दिखे।
उन्होंने बताया कि मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण बड़े भाई बलराम और सुभद्रा के साथ रथ में विराजमान होकर जगन्नाथपुरी भ्रमण करते हैं। उसी मान्यता के अनुसार पुष्टिमार्ग संप्रदाय के सभी मंदिरों में रथयात्रा का उत्सव मनाया जाता है और घोड़ों के रथ पर विराजमान होकर भगवान भ्रमण करते हैं।

मंदिर के अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, समाधानी राजीव चतुर्वेदी, मुखिया सुधीर कुमार, जीतू थे। इधर श्रीजी बाबा आश्रम स्थित मथुराधीश मंदिर में भी रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। ठाकुरजी को रत्नजड़ित स्वेत वस्त्र धारण कराई गई। ठाकुरजी की मनोहारी झांकी दिव्य और आकर्षक लग रही थी। इस अवसर पर मधुसूदन शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed