फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bhaakiyoo kaaryakartaon ne baajana tol ko karaaya phree

Mathura News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाजना टोल को कराया फ्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
bhaakiyoo kaaryakartaon ne baajana tol ko karaaya phree
मथुरा। जाबरा टोल पर धरने पर बैठे भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। - फोटो : mathura
नौहझील/मांट (मथुरा)। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता रविवार दोपहर जाबरा टोल से संदेश के बाद भी बाजना टोल से गाड़ी न निकालने पर नाराज हो उठे। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने 2 तक टोल को फ्री कराए रखा। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। रात करीब 10 तक वे धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह चौधरी ने बताया कि भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं की एक गाड़ी सिसौली से मथुरा आई थी। उनके द्वारा गाड़ी को टोल फ्री कराने के लिए जाबरा टोल पर मैसेज किया गया। मगर टोलकर्मियों ने मनमाने तरीके से गाड़ी को टोल से नहीं निकाला। टोल मैनेजर को फोन करने पर मैनेजर द्वारा फोन नहीं उठाया गया। इससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। एकत्रित होकर दोपहर लगभग 1 बजे बाजना टोल पर पहुंचे टोल को लगभग 2 घंटे तक फ्री कराए रखा।
विज्ञापन

टोल मैनेजर सुशील चौधरी के समझाने पर किसान बाजना टोल पर ही मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। इस दौरान देवेंद्र सिंह प्रदेश सचिव पश्चिमांचल, ब्लाॅक अध्यक्ष नौहझील प्रेम सिंह चौधरी, ब्लाॅक महासचिव मुकेश चौधरी, प्रेमचंद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा प्रदीप चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष तेज बहादुर सोनी, पूर्व महासचिव रोहताश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed