फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BEO every block must now submit reports BSA office

Mathura News: अब हर ब्लॉक के बीईओ को बीएसए दफ्तर में देना होगा हिसाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
BEO every block must now submit reports BSA office
मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं और विभागीय मामलों के समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण के लिए कड़ा रुख अपनाया है। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि मामलों को अनावश्यक लटकाना या अधूरी आख्या के साथ जिला स्तर पर भेजना प्रशासनिक शिथिलता माना जाएगा। इसके समाधान के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का दिनवार रोस्टर तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत उन्हें दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक बीएसए कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। इस दौरान उन्हें बीएसए को यह जानकारी देनी होगी कि उन्होंने रोस्टर के हिसाब से कितने शिक्षको की समस्याओं को सुना और उनका क्या निस्तारण किया। कितनी शिकायतें अब तक लंबित हैं और उनका निस्तारण कब तक हो जाएगा। इस रिपोर्ट की समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि बीईओ अपने स्तर की समस्याओं का निपटारा तत्काल करें और इसकी सूचना संबंधित शिक्षक को भी दें। रोस्टर की जानकारी शिक्षकों को पहले ही दी जाएगी ताकि कोई अवसर से वंचित न रहे। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या आदेश की अवहेलना पाई गई तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध सेवा नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed