फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Before the elections, the land of Braj suits PM Modi.

Mathura News: चुनाव से पहले पीएम मोदी को सुहाती है ब्रज की भूमि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Before the elections, the land of Braj suits PM Modi.
मथुरा। शहर के धौली प्याऊ स्थित रेलवे मैदान में चल रहे ब्रज रज उत्सव में 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावित है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पूर्व पीएम मोदी की ब्रज यात्रा के चुनावी मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व आगरा में शंखनाद रैली कर मोदी जीत के रथ पर सवार हुए थे। कहा जा रहा है कि इस बार मोदी 2024 के चुनाव से पूर्व बांकेबिहारी का आशीर्वाद लेने और ब्रज को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के लिए ब्रजभूमि चुनावी लहजे से शुभ रही है।

ब्रज रज उत्सव का आयोजन उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद, उप्र पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार से इसकी शुरुआत इशिता विश्वकर्मा के भजन और गीतों के साथ हुई। 14 दिवसीय इस कार्यक्रम के बीच 23 नवंबर को मीरा बाई की जयंती है।
विज्ञापन

कृष्णभक्त मीरा की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मथुरा आने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण बांके बिहारी कॉरिडोर का मामला माना जा रहा है। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि एक-दो दिन में हाईकोर्ट इस संबंध में अपना फैसला सुना देगा। इसके बाद पीएम 23 नवंबर को कॉरिडोर का एलान कर सकते हैं, जो कि सीधे तौर पर लोकसभा चुनाव में फायदा पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बीते दिनों दो दिवसीय दौरा रहा। उनके यहां आने का मकसद श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह विवाद की जानकारी जुटाना बताया जा रहा है। इस मामले में अब तक दाखिल केसों की स्थिति और इस मुद्दे के प्रति जनता की रुचि को जानना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर भी देवेंद्र फडणवीस के जरिये रिपोर्ट जुटा रहे हैं और इस पर अपने विचार रख सकते हैं, ताकि लोकसभा चुनाव में श्रीराम जन्मभूमि के मुद्दे की तरह इसे भुनाया जा सके।
दूसरी बार पीएम बनने के बाद पहली बार ब्रज में मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पूर्व सितंबर 2019 में मथुरा आए थे। इसके बाद उनका यहां का दौरा नहीं हुआ, जबकि वर्तमान में ब्रजभूमि ईदगाह-श्रीकृष्ण जन्मस्थान विवाद से लेकर बांके बिहारी कॉरिडोर तक खूब चर्चाओं में है। ईदगाह-श्रीकृष्ण जन्मस्थान विवाद को लोकसभा चुनाव का मुद्दा भी बनाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में पीएम के आगमन को लेकर माना जा रहा है कि वह ब्रज को कोई चुनावी सौगात देकर ब्रजवासियों को लुभा सकते हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह के मुद्दे को उठाकर हिंदुत्व की राजनीति को धार दे सकते हैं।




चेहरा चमकाने में जुटे टिकट के आकांक्षी
प्रधानमंत्री के आगमन की सूचना पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों की कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी हुई। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मोदी से मथुरा में पार्टी या संगठन के कौन-कौन लोग मिल सकेंगे। लोकसभा टिकट के आकांक्षी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बहाने अपना चेहरा चमकाने में जुटे हुए हैं। कुछ तो प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करने की जोड़-तोड़ में भी लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed