फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Beaten for harvesting crops in the field; FIR registered on court order.

Mathura News: खेत में फसल काटने पर पीटा, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Beaten for harvesting crops in the field; FIR registered on court order.
नौहझील। कस्बा नौहझील में खेत में गेहूं की फसल काटने पर मारपीट का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने के बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 3 नामजदों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित हरिओम पाठक की ओर से न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि घटना 9 अप्रैल 2025 की दोपहर करीब 3 बजे की है। हरिओम पाठक अपने भतीजे प्रवीण के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। आरोप है कि तभी परिवार के ही नामजदों ने आकर काम रोक दिया और खेत पर अपना हक जताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों और दरांती से हमला कर दिया। हमले में प्रवीण के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

चोटों के कारण उसे मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने नौहझील थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी और आईजी आगरा को भी शिकायत भेजी, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया की न्यायालय के आदेश पर 3 नामजदों भगवत प्रसाद, कन्हैया और कुलदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed