{"_id":"6859ae1e32eaf465c6033c86","slug":"be-cautious-of-people-who-disturb-communal-harmony-in-the-state-mathura-news-c-369-1-mt11008-131562-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कामरेड गिरीश ने कहा- प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले लोगों से सावधान रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कामरेड गिरीश ने कहा- प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले लोगों से सावधान रहें
Tue, 24 Jun 2025 11:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:21 AM IST
सार
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के किसान भवन में प्रांतीय सम्मेलन हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कामरेड गिरीश ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले लोगों से सावधान रहें।
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यक्रम में बोलते पदाधिकारी।
विस्तार
मथुरा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के किसान भवन में हुए प्रांतीय सम्मेलन के तीसरे दिन सोमवार को सभी पदाधिकारियों ने संबोधित कर अपने-अपने विचार रखे। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कामरेड गिरीश ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले लोगों से सावधान रहें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में तानाशाह सरकार को परास्त कर जनवादी सरकार की स्थापना के लिए हमें लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनसे जानकारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महंगाई, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, दलितों पर अत्याचार व अल्पसंख्यकों पर हो रहे दमन के लिए आम जनता के बीच सड़कों पर आंदोलनात्मक के लिए तैयार रहना चाहिए।
पार्टी के सम्मेलन में अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किए जाने की निंदा की, क्योंकि अमेरिका की दादागिरी से खाड़ी देशों में तनाव पैदा होगा तथा तेल के दामों में इजाफा हो जाएगा। पार्टी सम्मेलन में लगातार तीन दिन चर्चा के बाद प्रांतीय कमेटी का चुनाव किया गया। इसमें ट्रेड यूनियन नेता कामरेड अरविंद राज स्वरूप को पुनः उत्तर प्रदेश का सचिव चुना गया। कामरेड अरविंद राज स्वरूप ने अंत में सभी का आभार जताया।