{"_id":"69d403860b3347e7ca0e90d8","slug":"bca-wins-cricket-championship-3-0-mathura-news-c-369-1-mt11002-144670-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बीसीए ने 3-0 से जीती क्रिकेट चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बीसीए ने 3-0 से जीती क्रिकेट चैंपियनशिप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जमुनापार स्थित ब्रज क्रिकेट एकेडमी के मैदान में हुई तीन दिवसीय क्रिकेट चैंपियनशिप में बीसीए ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर खिताब अपने नाम कर लिया। अंतिम मुकाबले में बीसीए ने एसएस इलेवन को हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
बीसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित ओवरों में 264 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से यथार्थ यादव ने 47 और प्रिंस लवानिया ने 41 रन बनाए। एसएस इलेवन के संस्कार श्रीवास्तव ने 4, जबकि राजेश कुमार और कार्तिकेय ने 2-2 विकेट लिए। वहीं 264 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस इलेवन की टीम 30.4 ओवर में 205 रन पर सिमट गई और बीसीए ने 59 रनों से मैच जीत लिया। बीसीए के कप्तान उदय तिवारी ने 3 विकेट झटके। वहीं दिशांत धनगर ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
अंपायरिंग राहुल चौधरी और अजय ने की। श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यथार्थ यादव को बेस्ट बैट्समैन चुना गया। कप्तान उदय तिवारी ने बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान सुनील यादव, मुकेश तिवारी, भगवान दास, प्रभुकांत उपाध्याय, सुरेश रावत, अनिल कुमार, लव चौधरी, पवन परिहार और सचिन कुमार मौजूद रहे।