फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   basant panchami today, holi will start

बसंत पंचमी आज, मंदिरों में गढ़ेगा होली का डांढ़ा

Tue, 31 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 31 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
basant panchami today, holi will start
राधासनेह बिहारी मंदिर

विज्ञापन
बसंत पंचमी को होली का डांढ़ा गाढ़ने की परंपरा के साथ ही बुधवार को मथुरा में 40 दिवसीय होली महोत्सव शुरू हो जाएगा। मंदिरों में ढप की थापों पर होली के गीतों का गान, समाज गायन के साथ शुरू होने वाला उल्लास बरसाना में लठामार होली के साथ ही अपने शिखर पर पहुंच जाता है। आनंद का ये उत्सव बलदेव में हुरंगा के साथ ही संपन्न होता है।

ब्रज की होली का मुख्य आकर्षण बरसाना की लठामार होली है। सेवायत रासबिहारी गोस्वामी ने बताया कि बसंत पंचमी बुधवार को डांढ़ा रूपी झंडा गाढ़ा जाएगा। मंदिर परिसर में बरसाना के गोस्वामीजन सामूहिक होली के पदों का गायन करेंगे। इसके बाद होली का समाज गायन 40 दिनों तक प्रतिदिन चलता रहता है। मंदिर रिसीवर कृष्णमुरारी गोस्वामी, मनमोहन गोस्वामी ने बताया कि इस उत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


ये हैं होली के प्रमुख कार्यक्रम
- 5 मार्च को बरसाना के राधारानी मंदिर में लड्डू होली।
- 6 मार्च को बरसाना की गलियों में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली।
- 7 मार्च को नंदगांव में होगा इस अद्भुत लठामार होली का आयोजन।
- 8 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली, इसी दिन वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में होली होगी।
- 14 मार्च को बलदेव (दाऊजी) में हुरंगे का आयोजन।

द्वारिकाधीश आज करेंगे पीले वस्त्र धारण
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश चतुर्वेदी एडवोकेट के अनुसार मंदिर में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय में बसंत पंचमी के दिन ठाकुर राजधिराज को पीले वस्त्र और पीले फूल पहनाए जाएंगे। इसी दिन प्रभु को अबीर गुलाल लगाया जाएगा। मंदिर के सेवायत गोस्वामी ब्रजेश कुमार महाराज के दिशा-निर्देशन में मंदिर में सभी कार्यक्रमों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आज से उड़ेगा गुलाल
श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली वृंदावन में एक फरवरी को बसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी बुधवार से होली के रंग में रंग जाएंगे। ठाकुरजी बसंत पंचमी के दिन से ही ब्रज की होली का आनंद स्वयं लेते हुए भक्तों पर बरसाएंगे। मंदिर सेवायत प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में शृंगार आरती के बाद गुलाल उड़ेगा।

इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रबंध समिति मंदिर की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कर रही है। पुलिस प्रशासन सुरक्षा के इंतजाम कर रहा है। नगर के राधासनेह बिहारी मंदिर में मंगलवार को भी बसंती छटा दिखाई दी। मंदिर को बसंती कपड़े और रोशनी से सजाया गया। शाहबिहारी मंदिर के रंग बिरंगी रोशनी से नहाए बसंती कमरे में विजरामन होकर बुधवार को ठाकुर राधारमण लाल जू महाराज दर्शन देंगे।


आज से वृंदावन में वाहनों का प्रवेश बंद
एक फरवरी को सुबह से चार पहिया और बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होगा। मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को वृंदावन पानीगांव रोड पर, छटीकरा की ओर से आने वाले वाहन रुक्मिणी विहार पार्किंग पर रोके जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहनों को पानी गांव पुल के पास रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed