{"_id":"75bfdaa5e86c9f8c05d589e72066e946","slug":"basant-panchami-celebration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में विद्या की देवी का पूजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में विद्या की देवी का पूजन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Fri, 12 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी पर्व पर शुक्रवार को धर्मनगरी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती का पूजन श्रद्धाभाव से किया गया।
सुनरख मार्ग स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में सरस्वती वंदना प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग में हेमंत, सौरभ और सहवाग, सीनियर वर्ग में शिवानी, मुस्कान और कनिष्क क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृृतीय स्थान पर रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रीति, जयंत, हार्दिक, सीनियर वर्ग में पीयूष, ममता, आयुश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर योगेश गौतम, मंजूलता गौतम, मोहिनी डेविड आदि उपस्थित थे।
रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में सरस्वती पूजन में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्रा मनस्वी, पूर्वा, स्नेहा और श्रेयांशी ने ‘मेरे खेतन में आयी बहार...’ और प्राची, स्नेहा, मनस्वी, रश्मि, रिया, देवांशी ने ‘माते-माते वीणा धारिणी माते...’ गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. अंजू सूद, सुमन शर्मा, सुषमा शर्मा, लता गौतम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
गोविंद देव पब्लिक स्कूल में बच्चों और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष पुष्पार्चन कर सरस्वती वंदना की। इस अवसर पर राहुल वर्मा, विनीत द्विवेदी, कृति पांडेय उपस्थित थे।
मोतीझी स्थित स्वामी अखंडानंद पुस्तकालय में राकेश शुक्ल और सनक कुमार शास्त्री के सानिध्य में ग्र्रंथाें, शास्त्रों और पुस्तकों का पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर स्वामी सेवानंद ब्रह्मचारी, डाक्टर रामकृपाल त्रिपाठी, गंगाधर पाठक, रामनिवास शास्त्री आदि उपस्थित थे।