{"_id":"5d8246738ebc3e0132029193","slug":"bas-ka-pahiya-nikala-mathura-news-agr4063409130","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस का पहिया निकला, पलटने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस का पहिया निकला, पलटने से बची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। फरह में हाईवे पर बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही बस का अचानक पहिया निकल गया। पहिया निकल जाने से बस का संतुलन बिगड़ गया और इधर-उधर दौड़ने लगी। बस पलटने से बच गई। बस में बीस छात्र-छात्राएं थे। स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। सूचना पाकर अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए।
बुधवार सुबह कस्बे के मखदूम रोड स्थित भारत पब्लिक स्कूल की मिनी बस से बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। बस में 20 से अधिक छात्रा छात्राएं सवार थे। जब बस जीजीआईसी के सामने पहुंची तभी उसका अचानक अगला पहिया निकल गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह मुड़कर विपरीत दिशा में घूम गई और पलटने से बची।
बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। बस को देख राहगीर रुक गए और फंसे हुए छात्रों को निकालने दौड़ पड़े। सूचना पर फरह पुलिस पहुंच गई। और हाईवे से बस को हटवाया। किसी को चोट नहीं आई है। बताया गया कि बस 12 साल से अधिक पुरानी है। परिवारीजनों का कहना था कि खटारा बसों से बच्चों को ढोया जा रहा है और एआरटीओ व पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।