{"_id":"584ed6ed4f1c1b416b64979e","slug":"barawafat-julus-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखो मेरे नबी की शान बच्चा-बच्चा है कुर्बान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखो मेरे नबी की शान बच्चा-बच्चा है कुर्बान
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
जश्न-ए-ईद मिलाद उन नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल में रसूल की मोहब्बत और लबों पर दरूद शरीफ। सड़कों पर हाथों में इस्लामिक परचम लहराते हुए बढ़ते कदम। डीजे पर बजते नातिया कलाम। नारे तकबीर के नारे से गूंजती फिजा। कुछ ऐसा नजारा था जश्न-ए-ईद मिलाद उन नबी का।
सोमवार को शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जिलेभर में पैगंबर ए इस्लाम की यौमे पैदाइश का जश्न मना। नूर की बारिश में नहाए सरकार के दीवानों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सोमवार को दरेसी रोड से जुलूस शुरू हुआ और भरतपुर गेट, घीया मंडी, घास की मंडी, मिलन सिनेमा, डीग गेट होता हुआ दरेसी रोड पर संपन्न हो गया। इस अवसर पर ‘वतन के वफादार हैं हम, देश वतन के साथ वफादारी करो, सभी आपस में एका और भाईचारा कायम रखो’ के संदेश व हरे झंडे में पैगंबर साहब के शांति संदेश दिखाई दे रहे थे। सदर बाजार क्षेत्र के युवकों ने जुलूस के वाहन पर तिरंगा लगा रखा था। पूरे जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया और देश भक्ति का जज्बा दिखाया।
जुलूस में गोविंदनगर, कोतवाली क्षेत्र, सौंख रोड, जयसिंहपुरा, सदर बाजार, औरंगाबाद व आसपास के लोगों ने सहभागिता की। मोहर्रम इंतजामियां कमेटी के लोगों ने जुलूस-ए- मोहम्मदी के साथ शिरकत की। कमेटी के अध्यक्ष हनीफ आलू वाले, उपाध्यक्ष यूनुस गाजी, सचिव अबरार वारसी, कदीर खान, अनीस आलम, बाबू खां, फैजान अली आदि ने मोहम्मद साहब के संदेश बताए। अंजुमन अवाम ए हिंद के संस्थापक अध्यक्ष हाशिम खान ने साथियों के साथ जुलूस में शिरकत की और प्रसाद वितरण कराया। असलम खान, त्रिभुवन यादव, प्रकाश भंडारी, दिनेश, देशमा, रुयान, सलमान खान, फरमान खान आदि साथ रहे।
विज्ञापन
वंचित समाज इंसाफ पार्टी ने ईद मिलाद उन नबी की मुबारकबाद दी। मंसूर अली, इकरार अली, अब्बास, अबरार हुसैन, मोहम्मद गुलजार, मिर्जा वसीम बेग आदि प्रमुख रूप से साथ रहे। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पालिका की ओर से विशेष सफाई की गई और चूना आदि डाला गया।
जुलूस में तिरंगा लेकर चले
वृंदावन की शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष आजाद कुरैशी के नेतृत्व में बारावफात का जुलूस बस स्टैण्ड, चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, सर्राफा बाजार होता हुआ शाही मस्जिद पर समाप्त हुआ। मुस्लिम भाईयों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की बधाई दी। जुलूस में देशभक्ति का भी जज्बा देखने को मिला। मुस्लिम युवक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर चल रहे थे। भारत माता की जय और हिंदू मुस्लिम एकता के नारे लगाए गए। जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। नगर पालिका ने विशेष सफाई अभियान चलाया। निसार सिद्दकी, उस्मान कुरैशी, अलाद्दीन सिद्दकी, भुल्लू कुरैशी, हाजी लियाकत के साथ बसपा नेता योगेश द्विवेदी, सपा नगर अध्यक्ष नारायण यादव आदि उपस्थित थे।