फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   barawafat celebration in mathura

देखो मेरे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान

Thu, 24 Dec 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 24 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
barawafat celebration in mathura
पैगंबर-ए-इस्लाम की पैदाइश की खुशी का लम्हा बारावफात मुस्लिम समुदाय ने जोरशोर से मनाया। शहर में निकले जुलूस में शामिल लोगों का जगह-जगह स्वागत किया गया। मस्जिदों में इबादत हुई। इस दौरान गरीबों को कंबल, कपड़े और खाने-पीने का सामान भी बांटा गया।
विज्ञापन


जश्न ए ईद मीलाद-उन-नबी इंतेजामिया कमेटी की देखरेख में नगर में जुलूस निकाला गया। यह जुलूस जेबी मस्जिद से शुरू होकर भरतपुर गेट, घीयामंडी, चौक बाजार, मंडीरामदास, डीग गेट होते हुए मौलाना आजाद मार्ग पर मुकाम पर पहुंचा। इस दौरान हाथों में हरे झंडे लिए मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर साहब के संदेश बताते चल रहे थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर मस्जिदों में तकरीर पढ़ी गईं और अल्लाह की इबादत हुई। जुलूस में कमेटी मकसूद अली, मुजीब, हाजी शाहिद, मोहसिन, बुरहान, डा. यूनिस, सलमान, हाजी सलाम, चांद सूफी, शकील अहमद, गाजी यूनुस, हनीफ, डा. राज, गुड्डू मिर्जा, शाकिर अत्तारी, इस्माइल अत्तारी, राशिद खां, मल्लू कुरैशी, तौफीक कमरे वाले, हबीबुर्रहमान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूसे-मुहम्मदी में अंजुमन अवाम ए हिंद के संस्थापक हाशिम खान ने बताया पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरे विश्व को शांति और भाईचारे का संदेश दिया था। उनके साथ जीलानी कादरी, राजू कुरैशी, असलम खान, अयान खान, सलमान खान, हनीफ कुरैशी, सलीम, जाहिद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed