फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bar election campaign is being conducted on the lines of Gram Panchayat elections

Mathura News: ग्राम पंचायत चुनाव की तर्ज पर हो रहा बार चुनाव का प्रचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bar election campaign is being conducted on the lines of Gram Panchayat elections
मथुरा। भले ही कोर्ट की छुट्टी चल रही हैं और न्यायालय में कार्य नहीं हो रहा है लेकिन बार एसोसिएशन का चुनाव प्रचार लगातार जारी है। ग्राम पंचायत की तर्ज पर बार प्रत्याशी कोर्ट की छुट्टी होने के कारण अधिवक्ताओं के घर तक पहुंच रहे हैं। ताकि वह अपना वोट पक्का कर सकें।
विज्ञापन

बुधवार को पर्चा वापसी और प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सभी 34 प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। दिवाली की छुट्टी होने के कारण कोर्ट बंद हैं और अधिवक्ता कचहरी नहीं आ रहे। इसलिए अब प्रत्याशी अधिवक्ताओं के घर जाकर उनसे अपने लिए वोट मांग रहे हैं। कई प्रत्याशियों ने तो अभी से होटलों में कार्यक्रमों का आयोजन शुरू करा दिया है। बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ने वाले अधिवक्ता ग्राम पंचायत चुनाव की तर्ज पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


बार चुनाव में मतदान करने वाले अधिवक्ता भी इस मौके को खूब भुना रहे हैं। वह सभी प्रत्याशियों के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ यह भी देख रहे हैं कि कौन का प्रत्याशी अधिवक्ताओं के हित की बात करेगा और पूरे साल उनके साथ खड़ा रहेगा। ऐसे प्रत्याशी को अपना मत देकर विजयी बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के सचिव गोपाल गौतम आई ने बताया कि 7 नवंबर को जनरल हाउस में बैठक होगी। इसमें चुनाव लड़ने वाले अधिवक्ता अपना-अपना एजेंडा बताएंगे। इसके बाद 8 को मतदान, 9 को मतगणना और विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed