Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bapu came to Mathura 5 times to spread the message of freedom

Mathura News: स्वतंत्रता की अलख जगाने 5 बार मथुरा आए थे बापू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bapu came to Mathura 5 times to spread the message of freedom
चौक बाजार स्थित गांधी पार्क में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा
मथुरा। देश को आजाद कराने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मथुरा में पांच बार आगमन हुआ। चार बार वह अपनी मर्जी से मथुरा आए, लेकिन एक बार उन्हें अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर मथुरा में रोका था। महात्मा गांधी ने ब्रजवासियों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। इसके बाद ब्रजवासियों में देश को आजाद कराने की ऐसा जुनून सवार हुआ जो कि देश की आजादी के बाद ही रुका।
विज्ञापन


इतिहासकारों के अनुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मथुरा से काफी गहरा लगाव रहा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मथुरा में पहली बार 14 अप्रैल 1914 को मथुरा आए थे। इस दौरान गुरुकुल, रामकृष्ण मिशन आश्रम तथा राजा महेंद्र प्रताप का प्रेम महाविद्यालय का भ्रमण किया। सन 1919 में आतंकवादी अपराध अधिनियम (काला कानून) के खिलाफ गांधीजी के आह्वान पर देशभर में हड़ताल हुई। गांधीजी मुंबई से दिल्ली, अमृतसर की रेल यात्रा पर निकले। नौ अप्रैल 1919 को अंग्रेजों ने उन्हें मथुरा स्टेशन पर गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन बापू को देखने के लिए उमड़े जनसमूह के कारण वह सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


उन्हें पलवल रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया और मथुरा लाया गया। रात होने पर मथुरा में गांधीजी को बैरक में रखा गया। अगले दिन सुबह 4 बजे उन्हें राजस्थान जाने वाली ट्रेन में बिठाया गया। तीसरी बार सन 1921 में गुरु नानक नगर में हुए प्रांतीय राजनीतिक कांफ्रेंस में बापू शामिल हुए। उन्होंने पुराने शहर मथुरा के बीच पार्क में आंदोलनकारियों के आमरण अनशन करने वाले आंदोलनकारियों को संबोधित किया था। अब इस स्थान को गांधी पार्क के नाम से पहचाना जाता है। चौथी बार 1927 में राजा महेंद्र प्रताप के चित्र का अनावरण करने के लिए मथुरा आए। पांचवीं बार छह नवंबर 1929 को डैंपियर नगर में बापू ने जन समूह को संबोधित किया था। यहां बापू ने खादी पहनने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने महावन, कारब, बलदेव, सादाबाद, कोसी, राया का दौरा किया और (रंगेश्वर स्थित पुराने पोस्ट ऑफिस) की दूसरी मंजिल के कमरे में रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन








शहर के चौबिया पाड़ा निवासी अशोक चतुर्वेदी ने बताया कि उनके पिता स्व. कुंदन लाल चतुर्वेदी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। 1942 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया। इस आंदोलन से वह जुड़ गए। अंग्रेजों ने उन्हें जीआईसी कॉलेज के मैदान से गिरफ्तार किया था। ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें 70 कोड़े मारने की सजा सुनाई।


वृंदावन के विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके पिता स्व. श्रीनाथ दास गुप्ता 1942 में जेल गए और 1947 तक जेल में रहे। इस दौरान उनके परिवार को अंग्रेजों ने काफी यातनाएं दीं। वृंदावन में आंदोलन के दौरान अंग्रेजों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लक्ष्मण की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके खिलाफ मार्च निकालने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।


गोवर्धन निवासी अतुल वर्मा ने बताया कि उनके दादा नवरतन सिंह वर्ष 1930 में, 1941, 1942 के दौरान पांच बार जेल गए। वह गांधीजी के आह्वान पर भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हुए थे। जेल में अंग्रेजों ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। जेल की आजादी के बाद वह गोवर्धन के चेयरमैन बने, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रहे।





शहर के जीआईसी इंटर कॉलेज के पास स्थित प्रताप मार्ग निवासी अर्पित जादौन ने बताया कि उनके दादाजी ठाकुर प्रताप सिंह 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़े थे। मथुरा की होली वाली गली में भरत मिलाप के दौरान अंग्रेज पुलिस अफसरों को बम से निशाना बनाया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उन्हें 11 साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed