{"_id":"67d066e194148acb9900baff","slug":"bankebihari-clothes-should-not-be-made-by-muslims-in-vrindavan-2025-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ठाकुरजी की पोशाक मुस्लिम कारीगर न करें तैयार...इसलिए जताई आपत्ति, मांग नहीं मानने पर दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ठाकुरजी की पोशाक मुस्लिम कारीगर न करें तैयार...इसलिए जताई आपत्ति, मांग नहीं मानने पर दी ये चेतावनी
Tue, 11 Mar 2025 10:13 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 11 Mar 2025 10:13 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने मांग की है कि ठाकुरजी की पोशाक मुस्लिम कारीगरों से तैयार नहीं कराई जाए। इसको लेकर उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों को पत्र भी साैंपा है। साथ ही मांगों को अनदेखा करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सेवायतों को साैंपा मांग पत्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने सप्त देवालय और बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आचार्यों को पत्र सौंपकर ठाकुरजी के वस्त्र मुस्लिम कारीगरों से न बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
न्यास के अध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर-ईदगाह केस के हिंदू पक्षकार पं. दिनेश फलहारी ने मंगलवार को सेवायतों से आग्रह किया कि ठाकुरजी की पोशाक पूर्ण शुद्धता का प्रतीक होनी चाहिए और इसे उन कारीगरों से नहीं बनवाया जाना चाहिए जो धर्म और गोमाता का सम्मान नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवायत अशोक गोस्वामी और आचार्य ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी को पत्र सौंपते हुए न्यास ने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस पर सेवायत ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने आश्वासन दिया कि वह मुस्लिम कारीगरों से ठाकुरजी की पोशाक नहीं खरीदेंगे। पं. बिहारीलाल वशिष्ठ और पुष्टिमार्गीय आचार्य श्री हरि सुरेशाचार्य ने कहा कि ब्रजमंडल के अधिकांश मंदिरों में ठाकुरजी की सेवा अत्यंत शुद्ध मानी जाती है। ऐसे में किसी विधर्मी द्वारा बनाई गई वस्त्र सामग्री ठाकुरजी को अर्पित नहीं की जा सकती।
राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक ने चेतावनी दी कि यदि इस मांग को अनदेखा किया गया और इस प्रथा को नहीं रोका गया तो संघर्ष न्यास आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। श्रीवर्धन गोस्वामी, पं. राम निहोर शास्त्री, पं. बाल किशन शर्मा, जय राम शर्मा, पवन गौतम, नरेश ठाकुर, रामनिवास शास्त्री, कन्हैया कौशिक आदि मौजूद थे।