Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banke Bihari will be seen in Raseshwar on sharad purnima in vrindavan

बांकेबिहारी मंदिर: शरद पूर्णिमा पर रासेश्वर रूप में दर्शन देंगे ठाकुरजी, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा हुजूम

Sun, 05 Oct 2025 11:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:37 PM IST
सार

शरद पूर्णिमा पर भक्त अपने ठाकुरजी को तरह-तरह की बासुरियां अर्पित करते हैं। सोने-चांदी की बांसुरियां भी ठाकुरजी को अर्पित किए जाने की परंपरा है। 

विज्ञापन
Banke Bihari will be seen in Raseshwar on sharad purnima in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़।

विस्तार

वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज सोमवार को रासेश्वर रूप में दर्शन देंगे। ठाकुरजी को मोर मुकुट, कटिकाछिनी, स्वर्ण व रजत ब्रजरत्न मुकुट, लकुटी और बांसुरी अर्पित की जाएंगी। अधरों पर मुरली की प्रतीकात्मक भावध्वनि ऐसा वातावरण बनाएगी कि लोग आराध्य की भक्ति में खोए हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन


ठाकुरजी के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। रविवार को दिन भर लगने वाले जाम ने साबित कर दिया कि शरद पूर्णिमा को भीड़ का आलम क्या होगा। पुलिस की इस दिन विशेष चौकसी रहेगी। वहीं सफेद बेशकीमती जड़ाऊ पोशाक और स्वर्ण-रजत आभूषणों से सुसज्जित बिहारीजी को खीर, चंद्रकला व छप्पन भोग निवेदित किए जाएंगे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

इस दिन भक्त अपने ठाकुरजी को तरह-तरह की बासुरियां अर्पित करते हैं। सोने-चांदी की बांसुरियां भी ठाकुरजी को अर्पित किए जाने की परंपरा है। सेवायत नितिन सांवरिया बताते हैं कि चांद की रोशनी ठाकुरजी के चरण वंदन करती है। इस दिन का सभी को इंतजार रहता है। इसलिए दूर दराज से लोग पहले ही पहुंच जाते हैं। सुबह से ही मंदिर में भीड़ हो जाती है। मंदिर प्रबंधन और गोस्वामियों ने भी अपनी ओर से ऐसी व्यवस्था की है कि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed