फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   banke bihari temple timing has changed

आज बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन शाम छह बजे तक

Mon, 07 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन Updated Mon, 07 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
banke bihari temple timing has changed
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर का प्रवेश द्वार - फोटो : अमर उजाला
बुधवार नौ मार्च को पड़ रहे सूर्यग्रहण के कारण बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शनों का समय सूतक लगने के चलते आठ मार्च मंगलवार को परिवर्तित किया गया है। यह जानकारी सोमवार को मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आठ मार्च को सुबह 8:45 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। 8:55 पर शृंगार आरती, दोपहर 11:55 पर राजभोग आरती के बाद 12 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सांयकालीन बेला में दोपहर तीन बजे मंदिर के पट खुलेंगे और 5:55 पर शयनआरती के बाद शाम छह बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भी समय बदला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के मुख्य अधिशाषी राजीव श्रीवास्तव की सूचनानुसार फाल्गुन कृष्ण अमावस्या 9 मार्च की सुबह सूर्यग्रहण के कारण श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मंदिरों का आठ मार्च को दर्शन का समय परिवर्तित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ मार्च को सभी मंदिरों के पट शाम 6 बजे बंद होंगे, यह स्थिति 9 मार्च को सुबह 6:45 बजे तक रहेगी। सुबह 7:30 बजे सभी मंदिरों के दर्शन खुल जाएंगे।

द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन में परिवर्तन
सूर्यग्रहण के दिन नौ मार्च को भी द्वारिकाधीश मंदिर खुलेगा। मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी राकेश तिवारी के अनुसार इस दौरान दर्शन समय में परिवर्तन किया गया है।


8 मार्च को मंगला, शृंगार और ग्वाल की झांकी यथा समय पर, राजभोग सुबह दस से साढ़े दस तक, उत्थायन मध्याह्न दो बजकर तीस मिनट से दो बजकर 45 मिनट तक, भोग संध्या आरती साढ़े तीन बजे से 3 बजकर 45 मिनट तक और शयन शाम साढ़े चार बजे से पांच बजे तक होगी।

9 मार्च को सुबह मंगला छह बजे से छह बजकर 15 मिनट तक, इसके बाद ग्रहण के दर्शन, शृंगार, ग्वाल, राजभोग के दर्शन, शाम के दर्शन पूर्व की भांति होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed