फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banke Bihari devotees will not face any problem on Hariyali Teej

Mathura: हरियाली तीज पर बांकेबिहारी के भक्तों को नहीं होगी दिक्कत...पुलिस ने किए ये इंतजाम, 25 पार्किंग स्थल

Mon, 21 Jul 2025 08:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 21 Jul 2025 08:32 PM IST
सार

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने अधीनस्थ अधिकारियों संग बैठक की।

विज्ञापन
Banke Bihari devotees will not face any problem on Hariyali Teej
बैठक करतीं एडीजी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में हरियाली तीज पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने वृंदावन को 4 जोन और 17 प्वाइंटों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है। सोमवार को एडीजी (आगरा जोन) और एसएसपी ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखा।
विज्ञापन


सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाई जाती है। 27 जुलाई को मथुरा-वृंदावन में हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ मथुरा आईं। एसपी सिटी कार्यालय स्थित विमर्श (सभागार) में एसएसपी श्लोक कुमार व अधीनस्थों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


 

बैठक में उन्होंने पुलिस की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि हरियाली तीज पर बांकेबिहारी जगमोहन में विराजमान होकर झूले में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को वैसे भी शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। रविवार को हरियाली तीज होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है। इसलिए पुलिस ने प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा है। वहीं, वाहन खड़ा करने के लिए 25 पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं। बैठक में एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी देहात सुरेश चंद रावत, एसपी क्राइम अवनीश कुमार, एसपी यातायात मनोज कुमार यादव मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed