फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bank sent documents to Kanpur in scholarship scam of Rs 22.99 crore

Mathura News: 22.99 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में बैंक ने दस्तावेज कानपुर भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bank sent documents to Kanpur in scholarship scam of Rs 22.99 crore
मथुरा। वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2019-20 तक मथुरा के निजी आईटीआई संस्थानों में 22.99 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में बुधवार को आर्थिक अपराध शाखा कानपुर को मथुरा सहकारी बैंक ने छात्रों के बैंक खातों संबंधी दस्तावेज भेज दिए। निदेशालय स्तर से गठित जांच समिति ने स्थलीय व आनलाइन डाटा के आधार पर की जांच में यह घोटाला पकड़ा था। थाना सदर बाजार में इस संबंध में एक जनवरी 2021 को तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर द्वारा तीन कनिष्ठ सहायक व पूर्व समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


22.99 करोड़ के इस छात्रवृत्ति घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो रही है। आर्थिक अपराध शाखा टीम ने बैंकों से छात्रों के बैंक खातों संबंधी रिकॉर्ड तलब किए थे। आर्थिक अपराध शाखा को खातों से जुड़ी जानकारी बुधवार को भेजी गई। इस बारे में समाज कल्याण अधिकारी मथुरा को भी भनक नहीं लग सकी। समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा टीम के आने या यहां से रिकॉर्ड भेजने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


शाखा अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। छात्रवृत्ति घोटाले में 76 कॉलेज शामिल थे। इनमें से 60 कॉलेज को काली सूची में भी डाला गया था। आर्थिक अपराध शाखा टीम अब उन सभी खातों को खंगाल रही है, जिन खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि ट्रांसफर की गई थी। आरोप लगे थे कि फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति के नाम पर करीब 22.99 करोड़ की सरकारी धनराशि को हड़प गया है। मामला खुलने के बाद पूर्व में कुछ गिरफ्तारी भी हुई थीं। समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed