फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bank

बैंक खुलने से दो घंटे पहले पहुंच रहे लाभार्थी

Fri, 10 Apr 2020 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
bank
मथुरा। कोतवाली रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर लगी महिलाओं की लाइन। - फोटो : MATHURA
मथुरा। लॉकडाउन के चलतेे मजदूर तबका आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, इसी को देखते हुए केंद्र और प्रदेश की सरकार ने विभिन्न योजनाओं में मजदूर तबके को धनराशि दी है। यह धनराशि योजनाओं के पात्रों को दी गई है जो उनके बैंक खातों में पहुंची है। इस धनराशि को निकालने के लिए बड़ी संख्या में लोग बैंकों में पहुंच रहे हैं। लंबी-लंबी लाइनें बैंकों के बाहर लग रही हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग बैंक खुलने से दो घंटे पहले ही बैंकों के बाहर पहुंच जाते हैं और सुबह दस बजे तक लंबी लाइन लग जाती है। दोपहर दो बजे तक बैंकों के बाहर लाइन लगी रहती हैं।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकारों ने पंजीकृत मजदूर को एक-एक हजार रुपये, किसान सम्मान निधि, जनधन के खातों में पांच-पांच सौ रुपये आदि योजनाओं में श्रमिक, दिहाड़ी मजदूर आदि वर्ग के लिए दिए हैं। ऐसा इसलिए किया गया कि लॉकडाउन के दौरान मजदूर तबके को आर्थिक तंगी से न जूझना पड़े। ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है। चूंकि सरकार ने धनराशि जारी कर दी है और बैंक में पहुंच गई है इसलिए पैसा निकालने के लिए लोग बैंकों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बैंक सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक खुल रहे हैं, लेकिन सुबह आठ बजे से ही लोग बैंक के बाहर बैठ जाते हैं। लोगों की लंबी-लंबी लाइनों में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस संबंध में लीड बैंक मैनेजर अनिल गुप्ता ने बताया कि योजनाओं की धनराशि बैंक में पहुंच गई है, जिसे निकालने के लिए लोग बैंक में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed