{"_id":"5ebd40318ebc3e90b57ab18d","slug":"bank-maneger-senior-citygen-mathura-mathura-news-agr441784876","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर सिटीजन की कॉल पर खुद घर पंहुचे आईओबी प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर सिटीजन की कॉल पर खुद घर पंहुचे आईओबी प्रबंधक
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन को चेक बुक सौंपते इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंधक।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में बैंककर्मी भी सेवा कार्य से किसी से पीछे नहीं हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक की वेटरनेरी कॉलेज शाखा के प्रबंधक ने ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है। बैंक के ग्राहक डॉ. एसएन सिंह जो वरिष्ठ नागरिक हैं और शाखा से बहुत दूर हाइवे स्थित राधापुरम एस्टेट में निवास करते हैं।
उम्रदराज होने की वजह से उनका बैंक शाखा में आना संभव नहीं था। उन्होंने बैंक में फोन पर चेकबुक व एटीएम लेने के लिए शाखा प्रबंधक को अवगत कराया। शाखा प्रबंधक आरेंद्र सिंह द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि शीघ्र उनके घर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
एक घंटे बाद शाखा प्रबंधक स्वयं एटीएम कार्ड एवं चेकबुक जारी करके उनके घर पहुंच गए। घर बैठे उन्हें सुविधा मिलने पर बैंक शाखा और प्रबंधक का उन्होंने आभार व्यक्त किया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि कि बैंक वरिष्ठ नागरिकों की सेवा में सदैव तत्पर है और कोरोना जैसी बीमारी में देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।