फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ban imposed on playing frequency DJ at clock tower

Mathura News: घंटाघर पर फ्रीक्वेंसी डीजे बजाने पर लगाया प्रतिबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ban imposed on playing frequency DJ at clock tower
कोसीकलां। घंटाघर की जीर्णशीर्ण इमारत से ईंटें व प्लास्टर गिरने की घटना के बाद नगर पालिका प्रशासन सतर्क हो गया है। घंटाघर के आसपास हाई फ्रीक्वेंसी डीजे बजाने एवं इमारत पर चढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि 19 अक्तूबर की सुबह लोग घंटाघर के नीचे खड़े थे, तभी अचानक जर्जर घंटाघर से मलबा गिरने से भगदड़ मच गई। हालांकि कोई चोटिल नहीं हुआ। 20 अक्तूबर के अमर उजाला के अंक में घंटाघर की जर्जर इमारत का मलबा गिरने से मची भगदड़ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी, इसके बाद पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ और यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन


इधर, शहर का ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव भी चल रहा है। ऐसे में हादसा हुआ तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, ईओ निहाल सिंह ने बताया कि घंटाघर के नीचे खड़े होने वाले रेहड़ी, उसके नीचे से वाहनों को नियंत्रित धीमी गति से निकालने व घंटाघर के आसपास हाई फ्रीक्वेंसी डीजे न बजाने एवं इमारत पर चढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चेयरमैन ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed