फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   baldev chhath celebration in mathura

जि ऐसौ आनंद भयौ कि मुख सौ कह्यौ न जाए...

Sat, 19 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/बलदेव
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/बलदेव Updated Sat, 19 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
baldev chhath celebration in mathura
धरनीधर शेषावतार ब्रजराज बलदेवजी का जन्मोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बा के श्रीदाऊजी मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ‘ब्रज में है रही जै-जैकार रोहिणी ने लाला जायौ है...’ की धुन पर लाला  की छीछी लुटाई गई। इस अवसर भागवत प्रवक्ता श्रीकृष्णचंद्र ठाकुरजी महाराज ने कहा कि ‘जि ऐसौ आनंद भयौ कि मुख सौ कह्यौ न जाए।’ श्रद्धालुओं में इसे लूटने की होड़ रही। इसके अलावा अन्य मंदिरों और घरों में भी आयोजन हुए।
विज्ञापन


दाऊजी मंदिर में सुबह चार बजे पट खुलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। 108 पंडितों ने बलभद्र सहस्त्रनाम पाठ, हवन पूजा का आयोजन किया। इस दौरान मंदिर को आकर्षक रूप में सजाया गया था। दोपहर में विशेष प्रकार से निर्मित पंचामृत से दाऊजी का अभिषेक हुआ। इसके बाद ब्रज के राजा ने मनोहारी शृंगार और बेशकीमती हीरा जवाहरात के साथ विशेष दर्शन दिए। दोपहर तक लाखों भक्तों ने दाऊजी महाराज और रेवती मैया के दर्शन कर लिए थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने साथ लड्डू गोपाल को भी लेकर आए थे।
विज्ञापन


पूरा मंदिर परिसर ‘जै हलधारी जै बलधारी तेरी जय हो..., बाजे दाऊ बाबा का डंका चहुंओर, बलिहारी जाऊं अपने दाऊ दादा के चरणन में..., ब्रज में मच्यौ हल्ला रोहिणी ने जायौ लल्ला..., दाऊ बाबा अवतारी इनकी महिमा है निराली..., नंद के आनंद भये जय दाऊदयाल की... आदि भजनों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद समाज गायन और फिर नंदोत्सव हुआ। इसमें मंदिर रिसीवर आरके पांडेय ने नारियल और हल्दी, दही, माखन, केसर मिश्रित प्रसाद रूप में लाला की छीछी लुटाई। श्रद्धालु इसे पाकर धन्य हो गए। बलदेव के समक्ष मल्लविद्या का प्रदर्शन कर नारियल लूटने की होड़ रही। नंदोत्सव के पश्चात क्षीरसागर की परिक्रमा करते हुए सेवायत अपने घरों को गए। मंदिर में व्यवस्थाएं बलभद्र युवा कल्याण सेवा समिति के सदस्यों नेे संभालीं।



ब्रजराज के जन्मोत्सव पर इंद्र भी बरसे
ब्रजराज दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर को समाज गायन के बाद जब नंदोत्सव का शुभारंभ हुआ तो अचानक इंद्रदेव भी मेहरबान हो गए। देखते ही देखते तेज वर्षा होने लगी। दधिकाधौं उत्सव से पहले बारिश बंद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed