फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bala ji

पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Fri, 07 Feb 2020 08:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
bala ji
कोसीकलां (मथुरा)। श्री बालाजी बजरंग मंडल समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को बालाजी रवाना हुए पदयात्रियों ने नगर में जलूस निकाला। पदयात्रियों का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पदयात्रा 12 फरवरी को बालाजी पहुंचेगी।
विज्ञापन

गोमती सरोवर के किनारे स्थित बालाजी मंदिर के महंत कृष्णमुरारी बाबा के सानिध्य में पुष्पा भारद्वाज, कपिश भारद्वाज ने ध्वज पूजन किया। इसके पश्चात पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बालाजी के लिए प्रस्थान कर गई। पदयात्रा के स्वागत में आगे-आगे बैंडबाजों की मधुर धुनें वातावरण को धर्ममय बना रही थी।
विज्ञापन

पदयात्रा कोसी से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए पहले दिन नंदगाव, ऊंचागाव होते हुए गांव सुनहेरा में पहुंचेगी। आठ फरवरी को पदयात्रा, गांव सुनहेरा, पाछौल, मुरार, रवौ, नगला निगोही, पान्हौरी होते हुए सीसवाडा में पहुंचेगी। नौ फरवरी को सीसवाडा से चलकर नारहोली, जनूथर, बड़ी सौख, छोटी सौख, बझेरा होते हुए रौनिजा मे विश्राम करेगी। दस फरवरी को रौनिजा से मसारी, सुंडाना, अखयगढ़ होते हुए खेडली में, ग्यारह फरवरी से खेडली से महाराजपुर, काला पहाड़, सोंदकी, भोपर होते हुए महुूआ में 12 फरवरी को महुआ से चलकर पाटौली होते हुए मेंहदीपुर बालाजी पहुंचेगी। तेरह फरवरी को मेंहदीपुर बालाजी स्थित श्रीराम भक्त हनुमान में भंडारे के पश्चात वापस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदयात्रा में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, सुशीला देवी, सुरेश घी वाले, जगदीश उपाध्याय, श्रीचंद मंगल, संजय अग्रवाल, जुगलकिशोर खंडेलवाल, डालचंद सहित सैकड़ों लोग साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed