फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bakrid prayers will be offered today

Mathura News: आज अदा होगी बकरीद की नमाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bakrid prayers will be offered today
मथुरा। बकरीद पर बाजार में सेवई एवं फैनी की होती खरीदारी। - फोटो : mathura
मथुरा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं, ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक नमाजी नमाज अदा करेंगे। इबादतगाहों में इसकी तैयारी पूरी हो गई है। इधर, बकरों की खूब खरीदारी हुई। तीन दिन तक इनकी कुर्बानी दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर मुफ्ती मोहम्मद आसिफ के मुताबिक बकरीद की नमाज अदा करने के बाद मुसलमान तीन दिन तक बकरों की कुर्बानी देंगे। शहर मुफ्ती ने कहा कि सभी मस्जिदों में तैयारी पूरी हो गई है। उन्होंने मुसलमानों से बकरीद पर खुले में कुर्बानी नहीं देने को कहा है। इसके अलावा कोई भी कुर्बानी का सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो भी शेयर न करे। उधर, बकरीद को लेकर बाजारों में शुक्रवार को चहल-पहल रही। शाम को बाजारों में खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। सेंवई और अन्य सामान खरीदा। इसके अलावा बकरों का बाजार भी गुलजार रहा।
विज्ञापन


ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी ईद की नमाज
बकरीद की मुख्य नमाज डीग गेट स्थित शाही मस्जिद ईदगाह में होगी। ईदगाह कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि बकरीद की नमाज शाही मस्जिद ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी। उन्होंने लोगों से समय से ईदगाह पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बकरीद पर प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न दें। दूसरे लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए अदब के दायरे में रहते हुए अपने-अपने घरों के अंदर ही कुर्बानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब और कहां अदा की जाएगी नमाज
- मुख्य नमाज डीग गेट स्थित शाही मस्जिद ईदगाह में सुबह 08.00 बजे।
- चौक बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद में सुबह 8.15 बजे।
- भूतेश्वर नवनीत नगर स्थित मस्जिद फैजान ए रजा में 8:15 बजे।
- मनोहरपुरा स्थित जैबा मस्जिद में सुबह 08.20 बजे।
- दरेसी रोड स्थित रजा मस्जिद में सुबह 07.30 बजे।
- मटिया गेट स्थित मस्जिद मेवातियान में सुबह 07.00 बजे।
- खारी कुआं स्थित बेरिया वाली मस्जिद में सुबह 07.30 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed