{"_id":"57d6f4454f1c1b932cd479d4","slug":"bakrid-celebration-today-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद अल अजहाः सुबह नौ बजे ईदगाह पर नमाज अदा कराएंगे शहर मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद अल अजहाः सुबह नौ बजे ईदगाह पर नमाज अदा कराएंगे शहर मुफ्ती
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
ईद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद अल अजहा (बकरीद) आज मनाई जाएगी। सुबह नौ बजे शहर मुफ्ती ईदगाह से बकरीद की नमाज अदा कराएंगे। घर-घर में बकरीद को लेकर तैयारियां होती रहीं। दो दिन पहले ही कुर्बानी के लिए बकरे खरीद लिए गए हैं। इनकी कुर्बानी मंगलवार को ईद की विशेष नमाज के बाद दी जाएगी।
बकरीद के लिए बाजारों की रौनक बढ़ गई है। मुस्लिम समुदाय की महिलाओं और पुरुषों ने मंगलवार को सुबह से जमकर खरीददारी की। शहर के घीयामंडी, चौक बाजार, भरतपुरगेट, होलीगेट, छत्ता बाजार आदि बाजारों में रौनक देखते ही बन रही थी।
पालिका परिषद ने भी मुस्लिम बस्तियों में सफाई अभियान चलाया। नमाज के लिए चहुंओर बैरिकेडिंग कराई। पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता और ईओ ब्रजेश कुमार ने व्यवस्थाएं परखीं। एसपी यातायात आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि बकरीद की ईदगाह पर नमाज के चलते वाहनों का डायवर्जन मंगलवार को सुबह सात बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी वाहन डीगगेट की तरफ नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
इतनी फोर्स रहेगी मुस्तैद
- 6 सीओ, 10 थाना प्रभारी, 50 एसआई, 300 आरक्षी और दो प्लाटून पीएसी
यहां से नहीं जा सकेंगे वाहन
- भरतपुरगेट से डीगगेट की तरफ
- मसानी चौराहे से डीगगेट की तरफ
- भूतेश्वर तिराहा से डीगगेट की तरफ
- महाविद्या कालोनी से डीगगेट की तरफ
- चौक बाजार से मिलन तिराहा की तरफ
- जगन्नाथपुरी से डीगगेट की तरफ
बकरीद की नमाज कड़ी सुरक्षा के मध्य होगी। ईदगाह के आसपास मार्गों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। वाहनों को भी प्रतिबंधित किया गया है। कैंप आफिस डीगगेट चौकी को बनाया है।
- बबलू कुमार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक