Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bageshwar Dham peethadheeshwar dhirendra Shastri met Sant Premanand Maharaj in Vrindavan

UP: 'बुढ़ापे का शरीर..', धीरेंद्र शास्त्री की इस बात पर जोर से हंसे संत प्रेमानंद, बोले- सनातन बिना सत्ता नहीं

Tue, 14 Oct 2025 05:12 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 14 Oct 2025 05:12 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। संत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्हें पदयात्रा के लिए भी आमंत्रित किया।

विज्ञापन
Bageshwar Dham peethadheeshwar dhirendra Shastri met Sant Premanand Maharaj in Vrindavan
संत प्रेमानंद से मिलते बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को उनके श्रीराधे हित केलिकुंज आश्रम पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने उनके स्वास्थ के बारे में जाना। उन्हें पदयात्रा में आमंत्रित किया। दोनों ने सनातन एकता पर चर्चा की।
विज्ञापन

 
Trending Videos

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि सनातन वायु है, सूर्य है, भूमि है, बिना सनातन के किसी की सत्ता नहीं है। संत प्रेमानंद ने कहा कि बीमार शरीर है, लेकिन मैं हृदय से बात करूंगा। तभी धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि प्रभु यह तो सब आपकी लीला है, कभी कभी हम भी कह देते हैं कि यह तो बुढ़ापे का शरीर है। इस बात पर प्रेमानंद महाराज खूब जोर जोर से हंसने लगे। उन्होंने लगभग 40 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की।

ये भी पढ़ें-UP: किसान ने खुद को मारी गोली, मौत से मचा परिजनों में कोहराम; पुलिस जांच में जुटी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

संत के स्वास्थ्य को लेकर बेचैन हो गए थे भक्त
गौरतलब है कि दो अक्तूबर को श्रीराधे हित केलिकुंज आश्रम की ओर से सोशल मीडिया एक संदेश डाला गया कि संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के चलते पदयात्रा कुछ दिन स्थगित रहेगी। इस यात्रा के बंद होने के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी वीडियो और संदेश की बाढ़ आ गई थी। कोई उनके अस्पताल में भर्ती होने की वीडियो डालने लगा तो कोई किसी ने अन्य अफवाहों की वीडियो जारी कीं थीं। लोगों में महाराज के स्वास्थ्य को लेकर बेचैनी हो गई थी।

महाराज के अनुयायी मथुरा-वृंदावन ही नहीं, बल्कि कई देश और विदेशों में भी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार भी महाराज में आस्था रखते हैं। वह कई बार मिलने भी आ चुके हैं। जब लोगों में बेचैनी बढ़ी तो कई लोग महाराज का स्वास्थ्य हाल जानने के लिए उनके आश्रम पहुंचे थे। जहां पता लगा कि महाराज का हाल इतना भी खराब नहीं है। वह एकांतिक वार्तालाप कर रहे हैं। संत प्रेमानंद महाराज ने एकांतिक वार्तालाप के दाैरान खुद ही स्पष्ट कर दिया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। कुछ लोग बेवजह ही भ्रम फैला रहे हैं। तब जाकर लोगों को कुछ शांति मिली। वहीं संत प्रेमानंद महाराज ने आश्रम से बाहर आकर भी दर्शन दिए। संत महाराज रविवार को अल सुबह आश्रम से कुछ दूरी तक पैदल चले थे। इसकी जानकारी लोगों तक पहुंची तो आश्रम के बाहर लोगों की भीड़ लग गई थी। इसके बाद सोमवार सुबह आश्रम से लेकर रमणरेती मार्ग में सड़क के दोनों ओर भीड़ जमा हो गई। सड़कों पर भक्तों ने रंगाेली बनाई और जगह-जगह फूल बिछाए। श्रृद्धालुओं ने कहा कि महाराज की यात्रा दोबारा शुरू होने से लोगों को उनके दर्शन आराम से होंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed