{"_id":"584577684f1c1be459447d6c","slug":"bag-looted-from-marriage-function","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में गहने से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में गहने से भरा बैग चोरी
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा मार्ग स्थित टूरिट बंगला में रविवार रात शादी समारोह के दौरान गहने भरा बैग चोरी होने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि बैग में 12 लाख के गहने रखे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू करते हुए कई लोगाें को हिरासत में लिया है।
राधा निवास निवासी बालकृष्ण वार्ष्णेय के छोटे बेटे लवेश की शादी में रात करीब 12 बजे वर और वधू पक्ष के लोग वर माला के कार्यक्रम में व्यस्त थे। बालकृष्ण ने गहनों से भरा बैग अपने बड़े भाई प्रह्लाददास को सौंप दिया। प्रह्लादादास भोजन करने बैठ गए और बैग को पास ही रख लिया। भोजन करने के बाद हाथ धोते समय किसी ने बैग चोरी कर लिया।
बैग चोरी की जानकारी होते ही विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैटरिंग, लाइट, टेंट कर्मियों, वेटर सहित 18 लोगों को हिरासत में ले लिया। रात भर पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को तीन युवकों पर शक जताया है। इन युवकों से भी पूछताछ चल रही है। घटना के संबंध में बालकृष्ण वार्ष्णेय ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बैग में 12 लाख के गहने रखेे थे।