फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bad paneer found on Bharti Food

भारती फूड पर मिला खराब पनीर फिकवाया

Tue, 21 Sep 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bad paneer found on Bharti Food
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के डीओ डॉ. गौरी शंकर के निर्देशन में टीम द्वारा नेशनल हाईवे स्थित हाईवे प्लाजा मोती मंजिल में संचालित पंजाबी रसोई राधिका विहार का सघन निरीक्षण करते हुए संदेह होने पर पनीर का के सैंपल लिए। इसके साथ यही पर संचालित अलग-अलग पंजाबी रसोई रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना संग्रहित किया गया।
विज्ञापन

उसके बाद टीम नेशनल हाईवे स्थित पंजाबी रसोई का निरीक्षण के उपरांत फ्राइड खाद तेल का सैंपल लिया। साथ ही संबंधित रेस्टोरेंट संचालक को गंदगी को लेकर नोटिस दिया गया है। टीम पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट पर पहुंची और वहां पर निरीक्षण करते हुए संदेह होने पर पकी दाल एवं पनीर का एक- एक नमूना एकत्रित किया। टीम चिरायु हॉस्पिटल के समीप स्थित पंजाबी रसोई रेस्टोरेंट का निरीक्षण करते हुए तैयार ग्रेवी का सैंपल लिया।
विज्ञापन

टीम ने वृंदावन के भारती फूड रेस्टोरेंट की किचन का सघन निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान फ्रीजर में रखें पनीर, जो खराब हो चुका था, उसे नष्ट करा दिया। संदेह होने पर तैयार ग्रेवी का एक सैंपल संग्रहित किया। संबंधित रेस्टोरेंट संचालक को साफ सफाई रखने का नोटिस भी दिया गया। उसके बाद टीम ने पानी गांव स्थित रोड पर मिल्क बेंडर से दूध एवं घी के नमूने संग्रहित किए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस एस निरंजन, डॉ. सोमनाथ, डॉ. शैलेंद्र रावत व सविता शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed