{"_id":"68127038756776579f01340a","slug":"baba-sahebs-procession-taken-out-in-tantigaon-mathura-news-c-29-1-mtr1013-389701-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: टैंटीगांव में निकाली बाबा साहब की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: टैंटीगांव में निकाली बाबा साहब की शोभायात्रा
विज्ञापन
टैंटीगांव में बाबा साहब की निकाली गई शोभायात्रा के दौरान अनुयाई।
टैंटीगांव। डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को कस्बे में बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। बुधवार को शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला चांदनी चौक से हुआ। डीजे की मधुर धुन पर महिलाएं और पुरुष थिरकते रहे।
शोभायात्रा हरनौल रोड, नौहझील-राया मार्ग, खैर-टैंटीगांव मार्ग, कराहरी तिराहा होती हुई निकली। शोभायात्रा में डॉ. भीमराव के अनुयायियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे पूर्व रामलीला मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में अनुयायियों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा, किशनचंद, वेदप्रकाश, नीरज कुमार, रोचक सिंह, विपिन कुमार, मुन्ना सिंह, बालकिशन, महेश, मनोज, ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद