फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Baba's bulldozer on illegal occupation, demolished many houses

अवैध कब्जों पर चला बाबा का बुल्डोजर, कई मकान किए ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Baba's bulldozer on illegal occupation, demolished many houses
वृंदावन। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की दोबारा सरकार बनने के साथ ही वृंदावन की सरकारी और खादर की जमीनों पर हुए कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुधवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने वृंदावन के पानीघाट के समीप 6.8 हेक्टेयर जमीन पर हुए कब्जों को हटवाया। पुलिस की मौजूदगी में चले इस अभियान में कई बुलडोजर के माध्यम से अवैध निर्माणों ध्वस्त किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली। डंडे के बल पर सभी को खदेड़ दिया गया। महिलाओं की भी प्रशासनिक अधिकारियों ने एक न सुनी और सभी निर्माण ध्वस्त किए।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर पानीगांव खादर में सरकारी भूमि पर किए गए कच्चे व पक्के अवैध निर्माण को डिप्टी कलेक्टर सहायक/अभिलेखीय अधिकारी मांट प्रीति जैन व नगर निगम के सहायक आयुक्त लवकुश गुप्ता के निर्देशन में पुलिस बल की उपस्थिति में हटवाया गया।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार मौजा-पानीगांव खादर के खसरा संख्या-487, 3.68 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण कर बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया गया था, तहसील मांट की सर्वे टीम द्वारा सर्वे के दौरान उक्त खसरा संख्या-487 में 24 मकान व लगभग-50 बाउंड्रीवॉल का चिन्हांकन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिन्हित किए गए निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर हो रही लगभग-30 अवैध बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त करा दिया गया। हरिकृष्ण गुप्ता कर अधीक्षक, श्रीगोपाल वशिष्ठ प्रधान लिपिक, मुकेश सिंह राजस्व निरीक्षक के साथ भारी पुलिस बल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed