{"_id":"58b7133f4f1c1b7c0583274a","slug":"baba-ramdev-traned-for-yoga-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज को योग के रंग में रंग गए योगगुरु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज को योग के रंग में रंग गए योगगुरु
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावन के रमणरेती आश्रम में बुधवार को योग की क्लास लगी। योगगुरु बाबा रामदेव ने प्रणायाम, अनुलोम विलोम, कपाल भारती के साथ सभी आसन सिलसिलेवार कराए। लोगों से कहा कि अगर निरोग रहना है तो योग को अपना स्वभाव बनाएं। बीस मिनट का वक्त सुबह निकालो, फिर देखो बुढ़ापा तो आएगा ही नहीं।
गोपाल जयंती महोत्सव के तीसरे दिन बाबा ने लोगों को योग के बारे में बताया। कई ऐसे भी उदाहरण भी दिए जिनमें योग करने से बड़े-बड़े असाध्य रोग तक सही हो गए। जो लोग सुबह शाम दवाई लेते थे उनकी दवाई छूट गई थी। बाबा रामदेव ने कहा कि दो मिनट का प्राणायाम कई रोगों को दूर भगाता है। ब्लडप्रेशर व शुगर के मरीजों को लाभ मिलता है।
उन्होंने मौजूद लोगों को कृष्ण की कसम देते हुए कहा कि इस होली से योग की शुरुआत कर दो। फिर देखना थकान तो भूल ही जाओगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदूषण से कैंसर हो रहा है। छोटे छोटे बच्चों के चश्मे लग जा रहे हैं। युवा हार्ट के मरीज बन जा रहे हैं। अगर इन रोगों से खुद को बचाना है तो योग को आदत बना लो। कहीं भी हों योग जरूर करना है। योग गुरु ने कहा कि मोटापा कई बीमारियों की जड़ है। योग करने से मोटापा दूर हो जाता है।
विज्ञापन
संत ही कर सकते हैं आतंकवाद का अंत: बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने प्रवचन करते हुए कहा कि विश्व स्तर पर बड़ा खतरनाक विचार आजकल फैल रहा है। मुसलमान कहते हैं कि हमारा धर्म सर्वश्रेष्ठ है, ईसाई अपने धर्म को सर्वश्रेठ बताते हैं, ऐसी ही भावनाओं से युद्ध होता है। बाबा ने कहा कि इस धार्मिक भेदभाव को समाप्त करने की जिम्मेदारी संतों को अपने ऊपर लेनी चाहिए और वे इसे पूरा करने में समर्थ हैं।
योग गुरु ने कहा कि जब भगवान अपने आप में पूर्ण हैं, सर्वश्रेष्ठ हैं तो उन की कोई रचना अपूर्ण कैसे हो सकती है। माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें तथा उन्हें सभी कार्यों को कुशलता से करना सिखायें । यहां रामदेवाचार्य विद्याभाष्कर, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द, स्वामी गुरुशरणानन्द महाराज ने भी विचार रखे। इस दौरान हरियाणा के महामण्डलेश्वर धर्मदेव, जूनागढ़ से पधारे स्वामी अविरामदास ने विचार रखे। संचालन संचालन स्वामी विजयानन्द जी महाराज ने किया ।