फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   baba ramdeo

किसी भी धर्म व महापुरुष ने आपसी बैर की बात नहीं की : बाबा रामदेव

Wed, 30 Oct 2019 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
baba ramdeo
baba ramdeo - फोटो : MATHURA
मथुरा। रमणरेती आश्रम में देश भर से विभिन्न समुदाय के संत, महात्मा और सिख गुरुओं का संगम हुआ। इसमें संतों ने सभी समुदाय के बीच भाईचारा बढ़ाने के साथ विश्व बंधुत्व की भावना का संदेश दिया। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि किसी भी धर्म और महापुरुष ने कभी आपसी बैर और भेदभाव की बात नहीं कही।
विज्ञापन

संतों का यह समागम बुधवार को गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व को लेकर हुआ। रमणरेती आश्रम में आयोजित वंदना एवं श्रद्धांजलि समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि वेदवाणी और गुरुवाणी में कोई भेद नहीं है। हम आज भी जाति पात के पथ पर भेदभाव करते हैं, लेकिन गुरु के दरबार में ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

असल में धर्म तो मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारों में कैद होकर रह गए हैं, लेकिन असली धर्म तो कर्म और सेवा में है। गुरुनानक जितने सिखों के हैं उतने ही वैष्णव व अन्य समुदाय के हैं। उन्होंने गुरु शरणानंद के सर्वधर्म संभाव की सराहना की। इस मौके पर खालसा अकाल तख्त के सातवें ग्रंथी गुरुवचन सिंह ने कहा कि गुरुद्वारे सबके हैं। वहां गुरुनानक साहब के दिए हुए संदेश व बातें हर वर्ग, हर समाज के लिए उपयोगी व कल्याणकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब से आए संत हरनाम महाराज ने कहा कि गुरुवाणी में ऋषि मुनियों की परंपरा समाहित है। यह समाज का मार्गदर्शन करता है। हरिद्वार के संत चितानंद मुनि ने कहा कि गुरुनानक ने जात पात तोड़कर समता, संभाव का संदेश दिया। ज्ञानदास महाराज ने कहा कि सभी जीवों में एक ज्योति समाई हुई है और सभी व्यक्ति एक ज्योति में समा जाते हैं, इसी तरह सभी धर्म का उद्देश्य मानव कल्याण है। महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने अहंकार को छोड़ो और प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान समारोह में संतों को गुरु शरणानंद महाराज ने सम्मान किया।
पाकिस्तान ने पहली बार की पाक हरकत : बाबा रामदेव
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पाकिस्तान हर बार नापाक हरकतेें करता रहा है। उसकी दोनों देशों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है, लेकिन पहली बार पाकिस्तान ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के लिए कॉरिडोर बनाकर पाक हरकत की है। आज भी लोग घृणा फैलाने का काम कर रहे हैं। घृणा फैलाने पर ही बगदादी मारा गया।

वात्सल्य गांव पहुंचे योग गुरु, बच्चों से मिले
योग गुरु बाबा रामदेव बुधवार देर शाम वात्सल्य ग्राम पहुंचे और साध्वी ऋतंभरा से करीब एक घंटे मुलाकात की। इसके बाद गोकुलम में रह रहे बच्चों और उनकी मां, नानी से भी मिले। उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए हटाने व केंद्र शासित प्रदेश बनाने का केंद्र सरकार का फैसला ऐतिहासिक व साहसिक है। पाक अधिकृत कश्मीर का भारत में विलय कैसे हो यह अगला चरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर व देश की आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में प्रगति हो ताकि भारत की अर्थ व्यवस्था अमेरिका, चीन, जापान देशों से बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed